झारखण्ड/ साहेबगंज
उपायुक्त हेमंत सती ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त आम जनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनके मुद्दों को समझने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।
![]() |
नागरिकों की समस्याएं सुनते उपायुक्त |
जनता दरबार में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान नियमानुसार शीघ्रता से किया जाएगा।
इस अवसर पर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन जनता के साथ खड़ा है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0 Comments