मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- तेनुघाट में महिला समिति की बहनों द्वारा सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन तेनुघाट पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम की शूरुवात सर्व प्रथम अतिथियों के हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथि का सम्मान बुके देकर किया गया। कार्यक्रम में महिला समिति के महिलाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सावन का महीना को पवित्र और पावन माना जाता है, भगवान शिव जी की लोग आराधना पूजा बड़ी भक्ति भाव से करते हैं। योग के आदि गुरु भी भगवान शिव जी को माना जाता है। चारो ओर हरियाली होने के साथ-साथ रिमझिम बारिश भी होती है। चारों ओर खुशनुमा माहौल रहता है। इस माह में महिलाएं हरा परिधान चूड़ी बिंदी आदि पहन कर सजती हैं। और इसे उत्साह पूर्वक मनाती है । कार्यक्रम में भजन, नृत्य, गीत, कुर्सी दौड़ के साथ-साथ कई प्रकार के खेलों का आयोजन भी गया था। जिसमें प्रथम, द्वतीय और तृतीय स्थान लाने वाले लोगों को उपहार देकर अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया । कार्यक्रम बहुत ही भव्य था। कार्यक्रम में सुनीता देवी, पुनम सिन्हा, बीना देवी, रत्ना देवी, गुड्डी सिन्हा, ममता सिन्हा, सुजाता प्रसाद, ममता कटरियार, शालिनी सिन्हा, रूपा सिंह, नलिनी सिन्हा, सुप्रिया सिन्हा, पुजा देवी, सोनी देवी, आदि काफी संख्या में महिला मौजूद थी।
0 Comments