Translate

NPS के विरोध में ई. आर. एम. सी. का एक दिवसीय वर्किंग कमिटी का बैठक आयोजित।

गोपाल शर्मा   

झारखंड/ साहेबगंज 

ई. आर. एम. सी. अध्यक्ष, एन. एफ. आई. आर. सहायक सचिव, उपाध्यक्ष बंगाल विनोद की की अध्यक्षता में एक दिवसीय वर्किंग कमेटी की बैठक बढ़ावा स्थित आरबी पैलेस में आयोजित की गई उक्त बैठक ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के तत्वाधान में संपन्न हुई।


बैठक में मुख्य रूप से ई.आर.एम.सी. सेंट्रल के उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार साह उपाध्यक्ष दीपक चक्रवर्ती महामंत्री स्वपन कुमार के अलावे  ई.आर.एम.सी. के सभी सदस्य उपस्थित थे।


इस दौरान कार्यक्रम में साहिबगंज के कार्यकारी पदाधिकारियों के द्वारा आगंतुक सम्मानित सभी सदस्यों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सभी का सम्मानित किया गया।


इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि भारत में स्थापित रेल सेवा में हमेशा कार्य करने वाले कर्मियों द्वारा सेवा और समर्पण के रूप में अपना योगदान देते हुए आए हैं ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा ठेकेदारी प्रथा को जन्म देकर रेल कर्मियों की भावनाओं को आहत करने का कार्य किया है इसलिए संगठन निजीकरण, ठेकाकरण एन.पी.एस. का पूर जोर विरोध करती हैं।


इस दौरान बैठक सभी सदस्यों द्वारा मुख्य बिंदुओ पर चर्चाएं की गई जिसमें रेलवे द्वारा प्राइवेटी करण का विरोध, सारे विभाग में रिक्त पदों को भरना, महिला रेल कर्मियों को घर के नजदीक पदस्थापन करना, इंटरस्तरीय/ जोनल कर्मियों का स्थानांतरण मन मुताबिक जगहों पर करना, पति-पत्नी को जल्द नजदीकी पदस्थापन करना, NHA भत्ता NDA की जल्द से जल्द भुगतान होना, साहेबगंज से द्वेषपूर्ण भेद - भाव रखते हुए पैसेंजर लिंक बदलकर भागलपुर को देने का रवैया क्यों, ट्रेन मैनेजर एवं अन्य पदों का नियमित समय पर पदोन्नति क्यों नहीं किया जा रहा जैसे चर्चाएं की गई।


Post a Comment

0 Comments