Translate

विश्वविद्यालय के दिवाकर और दीक्षा महामहिम राष्ट्रपति महोदया से सम्मानित हुए

 विश्वविद्यालय के दिवाकर और दीक्षा महामहिम राष्ट्रपति महोदया से सम्मानित हुए
राँची, 06 अक्टूबर 2025
राँची विश्वविद्यालय, झारखंड राज्य के डोरंडा महाविद्यालय, राँची के दिवाकर आनंद एवं राँची विमेंस महाविद्यालय की दीक्षा कुमारी को आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से राष्ट्रीय सेवा योजना का सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आज का दिन राँची विश्वविद्यालय के साथ ही साथ पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरवान्वित करने का पल है।
   इनको मिले सम्मान पर आर यू के कुलपति डॉ डी के सिंह ने कहा कि दिवाकर और दीक्षा ने एन एस एस के माध्यम से सामाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है जिसके कारण उन दोनों को सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने दोनों के ऐतिहासिक उपलब्धि पर कहा कि आज राँची विश्वविद्यालय के उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने दोनों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुरस्कार दोनों को आगे भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की प्रेरणा मिलती रहेगी।
आर यू के एन एस एस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि आज दिवाकर और दीक्षा के साथ पूरे देश के 30 एन एस एस स्वयंसेवकों को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के हाथों एन एस एस का सर्वोच्च सम्मान मिला है।
दोनों के इस महान उपलब्धि पर राँची विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी अजय कुमार, डी एस डब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, कुलानुशासक डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, सी सी डी सी डॉ पी के झा, वित्त पदाधिकारी डॉ दिलीप प्रसाद,कुलसचिव डॉ गुरु चरण सिंह, उपकुलसचिव डॉ अजय लकड़ा, पूर्व डी आर 1 डॉ प्रीतम कुमार, डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा, राँची विमेंस महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विनीता सिंह के साथ ही साथ एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ कंचन मुंडा ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
             सादर 
          डॉ ब्रजेश कुमार 
          कार्यक्रम समन्वयक 
          राष्ट्रीय सेवा योजना 
          राँची विश्वविद्यालय

Post a Comment

0 Comments