हनवारा थाना कांड संख्या -44/25, दिनाक- 22.09.2025, धारा- 274/275 B.NS और 47 (A) झारखंड उत्पाद अधिनियम
=====================
पुलिस अधीक्षक महोदय गोड्डा के निर्देश पर दिनाक 22.09.2025 को अपराधियों के धर पकड़ एवं अवैध शराब के परिवहन पर रोकथाम हेतू बिहार बॉर्डर स्थित डुमरिया पुल के पास संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति अपना मोटरसाईकिल रोक दिया। संदेह होने पर पुलिस बल के साथ मोटरसाईकिल के पास जाने के क्रम में पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल चालक मोटरसाईकिल लेकर भागने लगा। सशस्त्र बल के दवारा मोटर साईकिल चालक को खदेड़ कर पकड़ा गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम जितेन्द्र कुमार उम्र 29 वर्ष, पित्ता- स्व0- महेश मंडल, सा०- नन्हकार, थाना- परवता, जिला- भागलपुर (बिहार) बताया। पकड़े गये व्यक्ति एवं मोटरसाईकिल में बंधा एक बड़ा झोला का जाँच किया गया जिसमे अंग्रेजी शराब Imperial Blue लिखा हुआ 375 ml का 32 बोतल बरामद किया गया। उक्त व्यक्ति के द्वारा उक्त शराब के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि ग्राम हनवारा के राजेश पासवान जो शराब दुकान में काम करता है। उनके घर से उक्त शराब खरीदा हैं। इससे पहले भी कई बार उनके घर से अंग्रेजी शराब खरीद कर बिहार में ऊँचे दामों में बेचता हूँ। तत्पश्चात मोटरसाईकिल निबंधन सं० BR10R 8427 तथा बरामद शराब को विधिवत जाती सूची बनाकर जप्त किया गया। साथ ही पकडे गये व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के निशानदेही पर राजेश पासवान के घर पर छापामारी किया गया। घर के पीछे के दरवाजे से प्रवेश करने पर एक बोरा में रखा 28 बोतल शराब बरामद किया गया एवं राजेश पासवान पिता- रामजी पासवान सा० थाना हनवारा, जिला- गोड्डा को गिरफ्तार किया गया।
# गिरफ्तार व्यक्ति का नाम
1. जितेन्द्र कुमार उम्र 29 वर्ष, पिता- स्व०- महेश मंडल, सा०- नन्हकार, थाना- परवता, जिला- भागलपुर (बिहार)
2. राजेश घासवान उम्र करीब 48 वर्ष, पिता- रामजी पासवान, सा थाना- हनवारा, जिला- गोड्डा
# जप्त सामग्री -
1. अग्रेजी शराब Imperial Blue लिखा हुआ 375 ml का (60) बोतल
2. मोटरसाईकिल निबंधन सं० BR10R-8427
3.
# अपराधिक इतिहास जितेन्द्र कुमार पूर्व में शराब कांड में चार बार जेल जा चुका है।
छापामारी दल में शामिल सदस्य-
1. राजन कुमार राम थाना प्रभारी, हनवारा थाना
2. रामप्रवेश यादव स०अ०नि० हनवारा थाना
3. सशस्त्र बल हनवारा थाना
0 Comments