![]() |
प्रज्ञा केंद्र संचालक ऑनलाइन आवेदन करते हुए |
गोड्डा जिले के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" की गई शुरुआत।
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" के लाभुकों का आवेदन जिले के विभिन्न पंचायतों मे कैंप लगाकर प्राप्त किया गया। इसी क्रम में गोड्डा जिले के गोड्डा प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत में एक महिला का ऑनलाइन आवेदन किया गया
पंचायत सचिवालयों में आयोजित कैंप में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। सभी महिलाएं लम्बी कतार लगा कर अपने बारी का इंतजार करते रहे।
लेकिन इंटरनेट की समस्या और सर्वर डाउन होने की वजह से मात्र एक महिला का ऑनलाइन आवेदन हुआ। सभी महिलाएं दिनभर आशा लगाए कतार में खड़ी रही।
घंटों इंतजार के बाद महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ा इससे थोड़ी नाराजगी भी देखी गई। सावन के महीने में जहां पिछले कई दिनों से बारिश के कारण लोग धान की रोपनी के काम में तेजी से जुटे हैं।
![]() |
लाभुक आवेदन जमा करते हुए |
वहीं प्रशासन की ओर से आयोजित कैंप में महिलाओं के शामिल होने से खेती का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ।
जैसे जैसे समय गुज़रता गया लोग वापस लौटने लगे दोपहर 3 बजे तक इंतजार के बाद निराश होकर घर लौट गई।
Vle भी अपने सिस्टम के साथ दिनभर पंचायत भवन में बैठे रहे। अपने स्तर से प्रयास करते रहें लेकिन सर्वर डॉउन नेटवर्क की समस्या से VLE भी परेशान रहें।
बताया जाता है कि पूरे राज्य में ही नेटवर्क की समस्या के साथ ही पहले दिन योजना से संबंधित पोर्टल का सर्वर डाउन होने की वजह से हजारों की संख्या में महिलाएं परेशान हुईं।
इस मौके पर पंचायत सचिव किरण कुमारी मुखिया सुरुचि देवी। मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो
पंचायत समिति बबिता किस्कु
पंचायत समिति प्रतिनिधि राजेश मंडल
VLE मुन्ना कुमार रॉक, नीलकांत आर्य, धर्मेंद्र कुमार , अमित कुमार
पंचायत के विशिष्ट गणमान्य सभी उपस्थित रहे।
![]() |
लाभुक आवेदन जमा करते हुए |
*क्या है झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY)*
21 - 50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु राज्य योजनान्तर्गत *झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत लाभुकों को प्रतिमाह रू. 1,000/- की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रत्येक माह की 15 तारीख तक विभाग द्वारा बहनों के एकल लिंक्ड बैंक खाते में राशि क्रेडिट की जाएगी।
■ झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
आवेदिका द्वारा आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित अभिलेखों की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति संलग्न की जायेगी।
1. आवेदिका के मतदाता पहचान पत्र।
2. आधार कार्ड
3. Aadhaar Linked बैंक खाता का पासबुक। आवेदिका का Single Bank Account होना चाहिए।
4. आवेदिका का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
5. राशन कार्ड।
6. पात्रता संबंधी घोषणा पत्र।
7. मोबाईल नम्बर।
*Note* रजिस्ट्रेशन हेतु OTP के लिए आवेदिका अपने मोबाईल के साथ कैम्प में उपस्थित रहेंगी।
■ "झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" के लाभुकों के लिए पात्रता निम्नवत होगी :-
1. झारखंड की निवासी हों।
2. आवेदन के समय महिला 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हो तथा 50 वर्ष से कम आयु की हो।
3. आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता हो। वर्तमान में जिनका बैंक खाता आधार लिंक्ड नहीं है वे भी इस योजना का लाभ दिसम्बर-2024 तक उठा सकते हैं, लेकिन इस अवधि के पश्चात आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु बैंक खाता का आधार लिंक्ड कराना अनिवार्य होगा।
4. आवेदिका का मतदाता पहचान पत्र हो।
5. आवेदिका का आधार कार्ड हो।
6. आवेदिका का परिवार झारखण्ड राज्य के अंत्योदय अन्य योजना कार्ड (पीला रंग का राशन कार्ड) / पर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ कार्ड (गुलाबी रंग का राशन कार्ड) / K-Oil राशन कार्ड (सफेद राशन कार्ड) / हरा रंग का पृथक राशन कार्डधारी हो
नोट- 10 तारिक के बाद भी अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
0 Comments