आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर IQAC, NSS एवं CCL के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में जंतु शास्त्र सभागार में हमारी भूमि हमारा भविष्य विषय पर जागरुकता सह सेमिनार का आयोजन दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया।
पर्यावरण दिवस की शुरूआत कॉलेज परिसर में दर्जन पौधे लाल चंदन, शीशम, करंज, हाइब्रिड आवला, केला, जामुन पौधे रोपण के साथ किया गया। पौधारोपण करने वालें मे प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, IQAC Coordinator डा अरुण कुमार रॉय महतो, NSS प्रोग्राम ऑफिसर डा प्रभाकर कुमार, CCL CSR पदाधिकारी चंदन कुमार, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, सदन राम, NSS के पुरुष एवं महिला स्वयं सेवकों द्वारा किया गया।
पर्यावरण दिवस मनाने की नीव 1972 में हुई थी जिस समय संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला पर्यावरण दिवस मनाया था। पहला पर्यावरण सम्मेलन 05 जून 1972 को मनाया गया था जिसमे कुल 119 देशों ने भाग लिया था। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में सम्मेलन किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टॉक होम सम्मेलन के पहले दिन को चिन्हित करते हुए 05 जून को पर्यावरण दिवस के तौर पर नामित कर लिया। 2024 की थीम हमारी भूमि हमारा भविष्य। Land Restoration, Desertification and Drought Resilience
वर्तमान में विकास के नाम पर लगातार वृक्ष की अंधानुध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारे पर्यावरण पर इसका बहुत ही नकारत्मक असर हो रहा है। इसी नुकसान को रोकने के लिए प्रत्येक वर्ष 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन 143 से अधिक देशों को एक मंच पर लाकर समुद्री प्रदूषण, जनसंख्या वृद्धि, ग्लोबल वार्मिंग जैसे कई पर्यावरणीय मुद्दो पर जागरुकता फैलाता है।
जागरूकता सह सेमिनार को संबोधित प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, NSS प्रोग्राम ऑफिसर डा प्रभाकर कुमार, CCL CSR पदाधिकारी चंदन कुमार , प्रो पी पी कुशवाहा, सदन राम ने किया।
जागरूकता सह सेमिनार में तीन तरह की प्रतियोगताये का आयोजन किया गया। पोस्टर, स्लोगन और भाषण। तीनो प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान बनाने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पोस्टर के माध्यम से संदेश देने वाले मे मिलन कुमार गुप्ता, तनीषा प्रवीण, संध्या कुमारी, दानिया फिरदौस, सुमीत कुमार सिंह, मो दिलबर, प्रज्ञा कुमारी, तस्लीम अख्तर, अंतरा कुमारी, मोहिनी कुमारी, बिंदया कुमारी, कोमल कुमारी रहे, स्लोगन के माध्यम से संदेश देने वाले मे तनीषा कुमारी, रोजी प्रवीन, प्रज्ञा कुमारी, संजना कुमारी, दानिया फिरदौस, शहजादी शहगूफा, बिंदया कुमारी, महजबी प्रवीण, मोहिनी कुमारी, तनीषा प्रवीण, शालिनी चौधरी, नीतू कुमारी रहे, भाषण के माध्यम से संदेश देने वाले मे तनीषा कुमारी, मिलन कुमार गुप्ता, पुष्पा कुमारी, शहजादी सहगूफा, मोहिनी कुमारी रहे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो पी पी कुशवाहा, दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि विनोद कुमार यादव आदि रहे।
मंच संचालन एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार ने किया ।
जागरूकता सह सेमिनार में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डा अरुण कुमार रॉय महतो, एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार,CCL CSR पदाधिकारी चंदन कुमार, दामोदर बचाओ आंदोलन के विनोद कुमार यादव, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, सदन राम, रवि कुमार यादविंदू, मो साजिद, शिव चन्द्र झा, दीपक कुमार राय, राजेश्वर सिंह, संतोष राम, पुरषोत्तम चौधरी, बालेश्वर यादव, भगन घासी, संजय आदि कॉलेज परिवार के साथ साथ एन एस एस स्वयं सेवकों समेत छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
0 Comments