ग्रेड पे घटाए जाने के विरोध में तथा अपने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में झारखण्ड के सभी जनसेवक बीते 09 मई से हड़ताल में हैं। हड़ताल के 53वें दिन शुक्रवार को देर शाम गोड्डा सहित संताल परगना प्रमंडल के सभी जिलों के जनसेवक माननीय मुख्यमंत्री से उनके पतना स्थित आवास पर मिले। दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हूल दिवस के अवसर पर सिदो कान्हु की जन्म भूमि भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे। उसके बाद अपने पतना स्थित आवास परिसर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुन रहे थे। गोड्डा जिला के लगभग 40 जनसेवकों के अतिरिक्त संताल परगना के सभी जिलों से लगभग 200 जनसेवक मुख्यमंत्री से उनके पतना स्थित आवास में मिलने पहुंचें थे।जनसेवकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने मांगों को लेकर किए जा रहे हड़ताल के बारे में बताया तथा अपना सम्पूर्ण पक्ष रखा । माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवको का विषय मेरे संज्ञान में है। सरकार कानूनी पक्ष और मानवीय पक्ष दोनों को देख रही है । समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने साकारात्मक परिणाम का आश्वसन दिया।मौके पर झारखंड राज्य जनसेवक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष सुशील कुमार झा, गोड्डा जिला अध्यक्ष नंदलाल पंडित, गोड्डा जिला सचिव राजीव साह, दुमका जिला अध्यक्ष प्राणमोहन मुर्मू, ब्रजेश कुमार, वतन कुमार, कैलाश वर्मा, उदय कुमार,अलोक कुमार, गौतम ठाकुर, विकास रंजन, अंबुज मुर्मु, डेविड किस्कू, बादल मारंडी, जनार्दन दास, सुदर्शन, ब्रजेश, कुमार, मुकेश मंडल, एकलव्य,शशि शेखर,राजकुमार, प्रीतम कुमार, राकेश कुमार, राजीव चौधरी,गौरव, संजीव कुमार, राहुल कुमार, संजय पंडित, फ्रैंकलिन, अशुतोष, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे।
0 Comments