जिला परिवहन पदाधिकारी, राँची प्रवीण कुमार प्रकाश के नेतृत्व में आज रिंग रोड, दलदली, कांके क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टैक्स फेल, ओवरलोड, बिना प्रदूषण प्रमाण, बिना परमिट एवं वाहन संबंधी अन्य वैद्य कागजातों की जांच कर जुर्माना वसूला गया ।
इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम दिन जिला परिवहन कार्यालय, रांची ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा शत प्रतिशत से भी ज्यादा वार्षिक राजस्व संग्रहण किया गया है। खबर ताशफीन मुर्तजा की
0 Comments