Translate

स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु सभी प्रखंड चिकित्सा प्रसार पदाधिकारियों के साथ जिला स्वास्थ्य टास्क फ़ोर्स की बैठक आयोजित।

गोपाल शर्मा 

झारखंड/ साहेबगंज 

उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु सभी प्रखंड चिकित्सा प्रसार पदाधिकारियों के साथ जिला स्वास्थ्य टास्क फ़ोर्स की बैठक आयोजित की गई।

        

         बैठक के दौरान रूटीन इम्यूनाइजेशन की समीक्षा करते हुए 09 से 11 माह के बच्चों का टीकाकरण आरा आई सेशन आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

        इस क्रम में पूर्व में हुए एसएनआईडी राउंड की समीक्षा की गई जहां बताया गया कि पिछले बार पल्स पोलियो अभियान के दौरान 99.2% कवरेज किया गया था। साथ ही इस बार भी पुणे पुनः शत प्रतिशत कवरेज करने का लक्ष्य रखा गया है।

        वही मीजल्स कि आउटब्रेक का कारण एवं इससे संबंधित समीक्षा करते हुए बताया गया कि हाई रेट सब सेंटर चिन्हित किया गया है। जहां आउटब्रेक हुआ था साथ ही मीजल्स के प्रथम एवं द्वितीय टीकाकरण करते हुए सरकार द्वारा 95% कवरेज का लक्ष्य दिसंबर 2023 तक रखा गया है। इसे सुनिश्चित कराने के लिए एक्शन प्लान भी बनाया गया है जिसमें इसे प्रखंड पंचायत स्तर पर सर्विलांस किया जाएगा एवं वह गांव जहां मीजल्स का ऑउट ब्रेक देखा जाएगा वहां शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।


इसके अलावा बैठक में कोविड-19 शन की समीक्षा कालाजार एवं टीवी आदि की समीक्षा करते हुए भी सभी प्रखंड चिकित्सा प्रसार पदाधिकारियों को आपसी समन्वय तथा प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कर उनके प्रखंडों में रूटीन इम्यूनाइजेशन पर उचित प्रगति करने आदि से संबंधित निर्देश दिए गए।


बैठक में उप विकास आयुक्त के अलावे अपर समाहर्ता विनय मिश्र, सिविल सर्जन रामदेव पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राहुल जी आनंद जी, योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, डीपीएम अनिमा किस्कू,डीडीएम तौसीफ, सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।


 

Post a Comment

0 Comments