गूंजन आनंद
ब्यूरो/ पाकुड़
केंद्रीय समिति रांची के निर्देशानुसार आज पाकुड़ जिला मुख्यलय के पुराना सदर अस्पताल रविंद्र चौक के निकट पी.आर.डी. द्वारा संचालित टीवी स्क्रीन पर सुबह 11 बजे से झामुमो जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव की अगुवाई में जिले के तमाम कार्यकर्ताओ ने सामूहिक रुप से इकट्ठा हो कर पी.आर.डी. द्वारा दिखाए जाने वाले झारखंड विधान सभा के सीधा प्रसारण को देखा तथा पार्टी के माननीय कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों जैसे खतियान आधारित झारखंड स्थानीय नीति,ओ.बी.सी. को 27 प्रतिशत आरक्षण इत्यादि विधेयक को झारखंड विधान सभा से पारित होने के इस ऐतिहासिक निर्णय का जोरदार स्वागत किया गया।
इसकी खुशी में कार्यकर्ताओ ने हेमंत सरकार के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की पटाखे फोड़े एवं मिठाईयां बाटी गई।वही जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की वर्षो से झारखंडियों द्वारा की जा रही 1932 की मांग को आज राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने विधानसभा में ध्वनिमत से पारित किया है एवं ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किया। जिसका लाभ झारखंडियों आने वाले समय में पूर्ण रूप से मिलेगा।वही झामुमो जिला सचिव सुलेमान बास्की ने कहा की यह झारखंडवासियों की जीत है। हेमंत सरकार लगातार जनहित में फैसले ले रही है जिससे झारखंड की जनता काफी उत्साहित है।
मौके पर जिला प्रवक्ता वंशराज गोप,केंद्रीय समिति सदस्य दीपू मुर्मू,निशा शबनम हांसदा, जोसेफिना हेंब्रम,सुसीला देवी,अन्ना हेमब्रम,सुसीला हेंब्रम,मेरी हांसदा,पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन सेख,उमर फारूक,लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चरण मुर्मू,अमरापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कर्नलियस मुर्मू,नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह,प्रकाश सिंह,नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी,असीम अकरम,जहीरुद्धीन मिया,तनवीर हुसैन,देवीधन टुडू,अबुल कलाम,अली सेख,देवानंद भगत,श्रीनाथ राजवांसी,मधु राजवंशी,फैजुल सेख,सहित कई अन्य मौजूद थे।
0 Comments