ब्यूरो/ पाकुड़
शनिवार को सदर प्रखंड चांचकी गांव से रथ मेला मैदान तक भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा निकाला गया जिसमें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य संयोजक सुबोध कांत सहाय, पाकुड़ के संयोजक सुल्तान अहमद, प्रदेश सचिव तनवीर आलम, जिला अध्यक्ष उदय लखवानी, जिले के वरिष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने मौलाना चौक में अबुल कलाम आजाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
पद यात्रा रथ मेला मैदान में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हम क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के नाते लगातार काम कर रहे हैं। आपके बीच आ रहे हैं और जब तक यह सांस है तब तक काम करते रहेंगे। यहां की जनता का जो प्यार और मोहब्बत हमें मिला है इसे भुलाया नहीं जा सकता। मैं यहां की जनता का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया है उसे हर संभव पूरा करने का प्रयास किया है और करता रहूंगा। इस दौरान आलम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा जब तक मैं हूं यहां के लोगों को न झुकने दूंगा न टूटने दूंगा हर समुदाय के लोग तरक्की करें आगे बढ़े यही हमारी कामना है।
भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा
वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमने जो वादा किया वह पूरा किया। चाहे 1932 व खतियान हो चाहे 27% आरक्षण देने की बात हो। हम जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं और उसका कोई विरोध कोई नहीं करता। हम जनता का काम बिचौलियों और दलालों से नहीं कराते। पूरे झारखंड की जनता हमारी कार्यों को सराहा है। लोग फूल मालाओं से स्वागत कर रहे हैं। सभी महागठबंधन की वाहवाही कर रहे हैं। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा उठो जागो और जल्द बदलो गंदे तालाब के पानी को.. कि कमल अब मुरझाने लगा है। गठबंधन सरकार की सफलता को लेकर बाकी नेताओं ने भी अपनी-अपनी राय देते हुए विपक्ष के केंद्रीय सरकार पर निशाना साधने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी अबतक 1500 किलोमीटर पैदल पदयात्रा पूरा कर लिया है। वह देश के लोगों को एक जूट करने में लगे है उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है और लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। लोग रोजगार के लिए इध-उधर भटक रहे है। भाजपा सरकार भले ही सबका साथ सबका विकास बात कह रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं है। अब लोकतंत्र खतरे में है, इसे देखदे हुए राहुल गांधी पैदल चलकर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे है। जबकि भा जा पा पूरे देश को तोड़ने का काम कर रहा है। ऐसी भाजपा सरकार को केंद्र से उखड़ फेंकने का काम किया जाएगा।
मंत्री आलम के साथ सुबोध कांत सहाय और राजेश ठाकुर
वहीं प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सोनिया गांधी स्वयं प्रधानमंत्री न होकर डा. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया था। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी सभी के लिए सोचते है। सभी के लिए कार्य करते है, भलाई सोचते हैं। किसी जाति वर्ग विशेष के लिए नहीं सोचते।
मौके पर जोनल काँडिनेटर सुलतान अहमद, प्रदेश सचिव तनवीर आलम, जिलाध्यक्ष उदय लखमानी, प्रखंड अध्यसक्ष मंसारूल हक, देबू विश्वास, बेलाल शेख, शाहीन परवेज, नासीम शेख, आनसारूल हक के अलावे अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0 Comments