Translate

वाहन चेकिंग में एक लाख 53 हजार रुपये का कटा गया चालान हो जाइए सावधान नहीं तो आप की भी कट सकती चालान

वाहन चेकिंग अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

 गोड्डा / झारखंड

उपायुक्त महोदय गोड्डा जिशान कमर  एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा  नाथू सिंह मीना संयुक्त निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा  आनंद मोहन सिंह एवं जिला परिवहन पदाधिकारी गोड्डा शैलेंद्र  रजक सहित नगर थाना प्रभारी  के द्वारा शहरी क्षेत्रों में वाहनों की जांच की गई।
जांच में मुख्य रूप हेलमेट नहीं पहनने वालों को दंडित किया गया। जांच के दौरान चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही साथ वाहन संबंधित अन्य कागजात साथ रखने की हिदायत दी गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा  एवं जिला परिवहन पदाधिकारी गोड्डा  ने लोगों को  हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। 
उनके द्वारा बताया गया कि जिले में यातायात के नियमों का पालन सभी जिलावासियों के द्वारा किए जाएं, यह जन सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। यातायात के नियमों का पालन के दौरान हेलमेट अवश्य पहनें।

नहर चोक पर वाहन चेकिंग करते प्रशासन

*इस दौरान उपस्थित  राहगीरों को  सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारियां प्रदान की गई।  कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गोड्डा  के द्वारा सभी व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा, यातायात के नियम, हेलमेट एवं  सीटबेल्ट का उपयोग, इमरजेंसी सेवाए, साइनेज, ट्रैफिक लाइट, हैंड साइन, तथा अन्य संबंधित  तथ्यों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।*
*सघन चेकिंग अभियान के दौरान नहर चौक गोड्डा में सड़कों पर रखें ईटो के हटाकर रोड में आने जाने वाले लोगों  को हो रही परेशानियों  का निदान किया गया।*

*आज गोड्डा जिले के शहरी क्षेत्रों में नाहर चौक, मुफस्सिल थाना, बस स्टैंड, एवं नगर थाना में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया*

आज के  सघन वाहन जांच अभियान की विवरणी इस प्रकार है:-

 1कुल वाहन जांच- 70
2.कुल E-challan - 53
3. कुल वाहन जप्त-0
4. कुल दण्ड राशि- 153000/-

Post a Comment

0 Comments