Translate

जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा आयोजन, बुद्धिजीवी, विशेषज्ञ, साहित्यकार होंगे शामिल

शिबू सोरेन का विकास मॉडल पर संगोष्ठी 03 सितम्बर को

========================= 

प्रभात खबर के पूर्व कार्यकारी संपादक श्री अनुज कुमार सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि

========================= 

जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा आयोजन, बुद्धिजीवी, विशेषज्ञ, साहित्यकार होंगे शामिल

========================= 

जिला प्रशासन बोकारो द्वारा आगामी 03 सितम्बर को शिबू सोरेन का विकास मॉडल विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस संगोष्ठी का उद्देश्य झारखंड के समग्र विकास की परिकल्पना और स्थानीय जन जीवन में इस मॉडल की प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श करना है।

मुख्य अतिथि होंगे चिन्तक और लेखक श्री अनुज कुमार सिन्हा

कार्यशाला में प्रभात खबर के पूर्व कार्यकारी संपादक श्री अनुज कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अपने अनुभवों और विचारों से प्रतिभागियों को मार्ग-दर्शन देंगे।

- एक परिचयः श्री अनुज कुमार सिन्हा का जन्म झारखंड के चाईबासा में हुआ है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा हजारीबाग में। संत कोलंबा कॉलेज, हजारीबाग से बी.एस-सी. (गणित प्रतिष्ठा) की परीक्षा उत्तीर्ण। राँची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जेवियर समाज सेवा संस्थान राँची से रूरल डेवलपमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्राप्त किया। पत्रकारिता में 40 साल से ज्यादा का उनका अनुभव है। 

- उनके द्वारा लिखित झारखंड आंदोलन का दस्तावेज शोषण, संघर्ष और शहादत, बरगद बाबा का दर्द, प्रभात खबर : प्रयोग की कहानी, झारखंड: राजनीति और हालात, महात्मा गांधी की झारखंड यात्रा, ब्यूरोक्रेट्स ऑफ झारखंड, झारखंड के आदिवासी पहचान का संकट, दिशोमगुरु शिबू सोरेन, अनसंग हीरोज ऑफ झारखंड, जमीनी और क्षेत्रीय पत्रकारिता की ताकत एवं झारखंड आंदोलन में महिलाओं की भूमिका आदि पुस्तकें विभिन्न प्रकाशनों द्वारा प्रकाशित हुई है।

- पुरस्कार : उन्हें स्व. राममनोहर लोहिया स्मृति पुरस्कार, शंकर नियोगी पुरस्कार, हौसाआइ बंडू आठवले पुरस्कार, सारस्वत हीरक सम्मान, झारखंड रत्न समेत कई अन्य सम्मान-पुरस्कार मिले हैं।

विभिन्न जिलों से आएंगे बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ

इस आयोजन में राज्य के विभिन्न जिलों से बुद्धिजीवी, विशेषज्ञ, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। संगोष्ठी के दौरान प्रतिभागी शिबू सोरेन का विकास मॉडल के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर सुझाव देंगे।

इस संबंध में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने बताया कि यह संगोष्ठी समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रयास है। प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की पहल से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी और समाज के अंतिम पायदान तक योजनाओं का लाभ पहुँच सकेगा। 

Post a Comment

0 Comments