Translate

वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा द्वारा लहेरियासराय थाना के लंबित कांडो का समीक्षा किया गया।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक - 06.09.25 को लहेरियासराय थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाना के लंबित सभी कांडो का समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में पु०नि० सह थानाध्यक्ष लहेरियासराय/पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

   समीक्षा के दौरान कांडों में त्वरित गति से निष्पादन हेतु माननीय न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सभी अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं थाना निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित पंजियों क्रमशः - जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी पंजी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजियों का अवलोकन किया गया एवं अवलोकनोंपरांत निम्न दिशा निर्देश दिए गएः- 


* समीक्षा के क्रम में सभी अनुसंधानकर्ता को कांड दैनिक अद्यतन रखने एवं माह में निष्पादित होने वाले कांडो को भी चिन्हित कर निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश गए।

* थाना के प्रतिवेदित कांडो का समीक्षा की गई।

*  सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश। 

* सभी पंजी को अद्यतन रखने हेतु निर्देश।

*  थाना के कार्यों के बटवारा के बिंदु पर  सभी शाखा प्रभारी की कार्यों की समीक्षा कर अद्यतन रखने का दिशा निर्देश ।

* कांड का अनुसंधान गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने हेतु दिशा निर्देश

* कांड दैनिकी अद्यतन रखने का दिशा निर्देश।

* शराब माफियाओं के क्रय विक्रय पर लगाम लगाने हेतु दिशा निर्देश।

* थाना क्षेत्र में सघन गश्ती हेतु दिशा निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments