पंचायत भवन में पेटरवार प्रखंड के मुखिया संघ द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन।
मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट --- बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट पंचायत सचिवालय में पेटरवार प्रखंड के मुखिया संघ ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें पेटरवार प्रखंड में स्थित 23 पंचायत के मुखिया अपने सहयोगियों के साथ होली मिलन समारोह में शामिल हुऐ साथ ही पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, अंचल पदाधिकारी अशोक राम, गोमिया प्रखंड पदाधिकारी महेश महती, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुण्डा और तेनुघाट थाना प्रभारी अजीत कुमार सहित कई गन्य मान्य लोगो ने होली मिलन समारोह में शामिल हुऐ। वहीं लोगो ने अमिताभ बच्चन के लोक प्रिय गाना रंग बरसे पर सभी खूब थिरके और एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर मौज मस्ती किये। वहीं तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने तेनुघाट पंचायत मे 15 मार्च को होली मनाने के लेकर लोगो से अपील की है और अपने क्षेत्र में टेम्पू से अनाउंस भी कराकर लोगो को सुचना दी है। वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष रानी मूर्मू ने सभी पंचायत के मुखिया से अपील की की सभी अपने पंचायत में होली के दिन हुड़दंगियों पर नजर बनाये रखे और किसी तरह का कुछ भी घटना होता है तो पुलिस प्रशाशन को सूचित करें। वहीं इस मौके पर मुखिया सचिव अरविन्द कुमार मूर्मू, नीलम श्रीवास्तव, सावित्री देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, पसस अजीत कुमार पांडये, सामाज सेवी संजय शर्मा, संतोष श्रीवास्तव सहित कई लोग समारोह में मौजूद थे।
0 Comments