Translate

मेगा ट्रेड फेयर में कई उत्पादों पर मिल रही भारी छूटझारखण्ड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स कर रहा ट्रेड फेयर का आयोजन



मेगा ट्रेड फेयर में कई उत्पादों पर मिल रही भारी छूट

झारखण्ड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स कर रहा ट्रेड फेयर का आयोजन

रांचीः मोहराबादी मैदान में सात फरवरी से चल रहे 16वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में सोमवार को भी हजारों की संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों संग पहुंचे और खरीदारी की। झारखण्ड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ट्रेड फेयर में सबसे अधिक भीड़ लाइफस्टाइल और इंटरनेशनल वाले हैंगर में दिख रही है। खासतौर पर महिलाओं की भीड़ कपड़ों, आर्टिफिशियल ज्वेलरी वाले स्टाॅल पर अधिक उमड़ रही है। फेयर में कई स्टाॅलधारक छूट दे रहे हैं। फर्नीचर वाले हैंगर में दिल्ली की कंपनी वूडलैंडर फर्नीचर में 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यहां सोफा और डाइनिंग टेबल सेट उपलब्ध है। सोफा की शुरुआती कीमत 55 हजार रूपये और डाइनिंग टेबल सेट 60 हजार से दो लाख रूपये तक में मिल रहा है। इन सभी फर्नीचरों पर पांच से 10 साल की वारंटी भी दी जा रही है। साथ ही ब्रांडेड सोफा कम बेड फैक्ट्री प्राइस पर उपलब्ध है। फेयर में पीतल से बने रसोई घर में प्रयोग होने वाली सामाग्री भी मिल रहा है। इसके अलावा यूपी के कन्नौज का इत्र भी बिक रहा है। यहां 200 से लेकर पांच हजार रूपये तक में उपलब्ध है। वहीं थाइलैंड का ड्रेस भी लोगों को लुभा रहा है। एक हजार रूपये में एक से बढकर डिजाइनर कपड़े लोगों को आकर्षित कर रहा है। 

चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी और महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि ट्रेड फेयर में सोमवार को भी अच्छी खासी भीड़ रही। शाम चार बजे के बाद फेयर में लोगों का आना प्रारंभ हो गया। जबकि दिन में स्कूल और काॅलेज के छात्रों की संख्या भी दिखी। ट्रेड फेयर को रांची की जनता का प्यार मिल रहा है। स्टाॅलधारक भी खरीदारी से खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि रांची का बाजार बहुत ही अच्छा है। जब भी रांची में स्टाॅल लगाते हैं, तो अच्छी बिक्री होती है।

प्रोजेक्ट चेयरमेन अमित शर्मा और शैलेश अग्रवाल ने बताया कि ट्रेड फेयर में मंगलवार सेे आधार का स्टाॅल लगाया जा रहा है। यहां आधार में नाम जोड़ने और अपडेट आदि का काम होगा। फेयर में कई नये स्टाॅल लगने की उम्मीद है। वहीं, बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स जोन भी है। जहां बच्चे झुले, टाॅय ट्रेन, मिक्की माउस आदि का आनंद ले सकते हैं।  

*स्टार्टअप जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित*

सोमवार को झारखंड चैंबर के स्टार्टअप उप समिति की ओर से झारखंड में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्टार्टअप उप समिति के चेयरमैन मनीष पियूष, अमित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, आनंद जालान, आदित्य कुमार, सौरभ कुमार एवं रवि सिंह ने झारखंड में स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि स्टार्टअप पर जागरूकता होना जरूरी है। स्टार्टअप के सक्सेस स्टोरी बनाने की जिम्मेवारी सरकार और झारखंड चैंबर ने ली है। झारखंड चैंबर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इनक्यूबेशन सेंटर बनाने की योजना है। राज्य सरकार की एबीवीआईएल.झारखंड. जीओवी पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कई छात्रों ने सवाल पुछे, जिसका जवाब विशेषज्ञों ने दिया और कई सुझाव भी दिये। इस कार्यक्रम के स्पॉन्सर प्यूरेश डेयरी थे, जो झारखंड के सभी उभरते स्टार्टअप की मदद करना चाहते हैं। 

*एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने ट्रेड फेयर का किया दौरा*

वहीं, सोमवार को एसडीओ, रांची उत्कर्ष कुमार ने ट्रेड फेयर का दौरा किया। उनका स्वागत 
चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उप सचिव नवजोत अलंग, विकास विजयवर्गीय, प्रोजेक्ट चेयरमैन अमित शर्मा, रोहित पोद्दार समेत अन्य लोगों ने किया। उन्होंने ट्रेड फेयर के आयोजन की तारीफ की। मंगलवार को शैल्बी डिवाइन सुपर मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल की ओर से सर्वाइकल कैंसर और जाॅय ऑफ लाइफ पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस सेमिनार में एक्सपर्ट डाॅक्टरों द्वारा जानकारी प्रदान की जायेगी। सेमिनार शाम पांच बजे से प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी प्रवक्ता सुनिल सरावगी ने दी।
-
*आदित्य मल्होत्रा*  *सुनिल सरावगी*
*महासचिव*                            *प्रवक्ता*

Post a Comment

0 Comments