Translate

झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची के आदेश के आलोक में अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024/26 का चुनाव को लेकर शनिवार 10 दिसंबर को नामांकन पत्र की जांच चुनाव पदाधिकारी के द्वारा किया गया।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट ---- झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची के आदेश के आलोक में अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024/26 का चुनाव को लेकर शनिवार 10 दिसंबर को नामांकन पत्र की जांच चुनाव पदाधिकारी के द्वारा किया गया। जांच के बाद सभी प्रत्याशी की नामांकन पत्र सही पाया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा ने देते हुए बताया कि बुधवार को नाम वापसी की तिथि है। नामांकन पत्र जांच के बाद अध्यक्ष पद पर कामेश्वर मिश्रा, मदन गोपाल वर्मा एवं बद्री नारायण पोद्दार, उपाध्यक्ष पद पर वेंकट हरि विश्वनाथन, अवध किशोर सिंह एवं मोहितोष चक्रवर्ती, महासचिव पद पर रमेंद्र कुमार सिन्हा, वकील प्रसाद महतो एवं वकील महतो, सहायक सचिव प्रशासन पद पर शंकर ठाकुर एवं सुशील कुमार सिंह, सहायक सचिव पुस्तकालय पद पर राकेश कुमार एवं अरुण कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र कुमार सिंह, आनंद कुमार श्रीवास्तव एवं गणेश तिवारी, सहायक कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर प्रसाद एवं महेश ठाकुर तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य पद पर अनील कुमार प्रजापति, धर्मवीर कुमार जयसवाल, शारदा देवी, निरंजन महतो एवं नरोत्तम प्रसाद चुनाव मैदान पर हैं।

इस अवसर पर चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा, उमेश प्रसाद और बिनोद कुमार गुप्ता के साथ मनोज कुमार, मजहर जानी और पंकज कुमार झा भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments