Translate

झारोटेफ जिंदाबाद के नारों से गूंजा मध्य विद्यालय पोड़ैयाहाट परिसर;

झारोटेफ जिंदाबाद के नारों से गूंजा मध्य विद्यालय पोड़ैयाहाट परिसर;
 *प्रखंड कार्यकारणी पुनर्गठन कार्यक्रम आयोजित* 

बुधवार को मध्य विद्यालय पोड़ैयाहाट ( बालक) परिसर झारोटेफ जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। दरअसल, उक्त विद्यालय में झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लोई फेडरेशन (झारोटेफ) द्वारा कर्मचारी चेतना जागरण सह प्रखंड कार्यकारणी पुनर्गठन कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। चुनाव पर्यवेक्षक के कर्त्तव्यों का निर्वहन जिला संयुक्त सचिव चंदन कुमार एवं जिला उपाध्यक्षा ब्यूटी कुमारी ने किया जबकि बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष डॉ सुमन कुमार एवम् बतौर विशिष्ट अतिथि जिला सचिव सुभाष चंद्र ने सभा को संबोधित किया। सर्वसम्मति से   बोनीफास किस्कू प्रखंड अध्यक्ष , मनोज कुमार यादव प्रखंड सचिव तथा पवन कुमार राम प्रखंड कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकि सर्वसम्मति से  अनिल कुमार,सोमलाल हांसदा एवं राजीव रंजन संयुक्त सचिव, हरिनंदन झा, पंकज कुमार एवं सुनीता कुमारी उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजीव साह ने दी। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष विद्यानंद प्रसाद, जिला प्रवक्ता अवध किशोर ठाकुर , छेबू दास , मिनोटी मुर्मू, जलील अंसारी, अनिश राज, सुनील दास, गोपाल प्र साह, मृत्युंजय यादव, स्मिता टुडू, नलिन चंद्र दास, अंगिता मुर्मू, दिगम्बर दास सहित दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments