Translate

जमालपुर मे भजपा कार्यकर्ताओने मनाया स्थापना दिवस,,

जमालपुर मे भजपा कार्यकर्ताओ
ने मनाया स्थापना दिवस,,
भाजपा स्थापना काल से ही कर रही राष्ट्र हित में कार्य,लाल मोहन

सज्जन कुमार गर्ग 
जमालपुर।सदर फांडी स्थित दिशा शिक्षण संस्थान में भारतीय जनता पाटी का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तेल चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्थापना दिवससमारोह की अध्यक्षता जमालपुर नगर अध्यक्ष पश्चिमी शंकर कुमार सिंह ने किया 
स्थापना दिवस समारोह मे मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य  लाल मोहन गुप्ता मंचासीन थे।संबोधित करते मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा स्थापना काल से ही राष्ट्र हित के लिए कार्य करते आ रहे हैं इस दरमियान भाजपा कार्य कर्ताओं का अथक मेहनत और परिश्रम का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पाटी देश का ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा पाटी बन गया है। भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ता होते हैं सभी का मान सम्मान एक समान होता है और हम सब एक परिवार की तरह पार्टी में कार्य करते हैं इसी का परिणाम है कि आज हम लोग 400 से अधिक से अधिक शीट जितने के लिए प्रयास कर रहे हैं और जीतेंगे भी इसलिए हमलोगो का  स्लोगन है कि इस 400 पास भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का पाती है। स्थापना दिवस पर अनिल कुमार चौधरी अमित कुमार अमन कुमार गुप्ता ग्रुप
 कार्यकर्ता अर्जुन प्रसाद साह नवीन कुमार पासवान विमल कुमार यादव गोपाल कुमार  कुमार प्रियदर्शनी कुमारी मीरा देवी  मुकेश कुमार अनिल कुमार विकास कुमार रुपेश कुमार अशोक कुमार मालाकार संजय कुमार गुप्ता चेतन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments