Translate

गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के तत्वावधान में पथरगामा प्रखंड के बारा बांध हरकट्ठा मैदान से हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने के लिए ,न्याय यात्रा सह पूजा पाठ अभियान।

गोड्डा जिला  के पथरगामा प्रखंड आदिवासी मूलवासी समाज के 36 ग्राम प्रधान के द्वारा झारखंड प्रदेश में ,माननीय हेमंत सोरेन जी के साथ हुवे अन्याय के खिलाफ "न्याय यात्रा" सह पूजा पाठ अभियान के तहत ऐतिहासिक रैली निकाली। जिसमे ग्राम प्रधान के निमंत्रण पर गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के लगभग सभी पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। ग्राम प्रधान के आह्वान पर हजारों आदिवासी मूलवासी महिला, पुरुष,बच्चे ,बूढ़े सर्व प्रथम बारबांध (गांधी ग्राम)के हरकट्ठा मेला मैदान में जमा हुए फिर सिद्धू कान्हु प्रतिमा स्थल में पूजा पाठ किया फिर न्याय यात्रा रैली के रूप में मुख्य मार्ग  गोड्डा पथरगामा से होते हुए बारकोप मोड़ पहुंच कर जगरनाथ पुर ग्राम के मांझी थान में आदिवासी रीती रिवाज के तहत पूजा पाठ किया। फिर हजारों की संख्या में ही मां योगिनी स्थान के लिए रवाना हुए।योगिनी मंदिर पहुंचकर सभी  ग्राम प्रधान के साथ साथ जिला झामुमो अध्यक्ष बासुदेव सोरेन ने पूजा कर मां योगिनी से हेमंत सोरेन जी के सलामती के प्रार्थना किया। खासकर हजारों महिलाओं ने मां योगिनी की पूजा कर  बीजेपी , केंद्रीय जांच एजेंसी ED,CBI को सद्बुद्धि प्रदान करते हुए हेमंत सोरेन जी को न्याय दिलाने की प्रार्थना किया।पूजा के बाद फिर से , जिस रास्ते के गए थे ,जगरनाथ पुर , गोड्डा पथरगामा मुख्य मार्ग से होते हुवे गांधी ग्राम बारा बांध हरकट्ठा मैदान में न्याय यात्रा समाप्त किया।न्याय यात्रा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन के साथ राजेश मंडल केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर कयूम अंसारी,पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष राजू हसदा, जिला उपाध्यक्ष सुबल मंडल,सरवन मंडल, घनश्याम यादव, वरिष्ट नेता प्रेम नंदन मंडल,जिला सचिव मो.अजीमुद्दीन, गोड्डा नगर अध्यक्ष अजय कुमार देवा, कोषाध्यक्ष सुमन मंडल,संगठन सचिव फिरदौस आलम,महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता देवी, सचिव प्रोफेसर मेरी सोरेन,पोड़ैयाहाट प्रखंड महिला अध्यक्ष स्वीकृता हंसदा ,अवकाश प्राप्त शिक्षक मुनि लाल हंसदा, आंदोलन कारी नकुल हेंब्रम,सुबोध हेंब्रम, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोबाती मुर्मू, रिंकू हेंब्रम,मरंगमय किस्कू,तालामय मुर्मू,और 36 गांव के ग्राम प्रधान के साथ साथ हजारों महिलाओं ने नारा लगाते हुए कहा हेमंत सोरेन मत घबराना - तेरे पीछे नया जमाना।- 
 - राजेश मंडल
 केंद्रीय समिति सदस्य
 सह पूर्व जिला अध्यक्ष 
सह प्रवक्ता
 झामुमो गोड्डा।

Post a Comment

0 Comments