श्री बड़ी दुर्गा महारानी स्थान में नववर्ष पर महिला मंडली ने किया धार्मिक अनुष्ठान,,
सज्जन कुमार गर्ग
जमालपुर।जमालपुर नगर की प्रसिद्ध श्री योग माया बड़ी दुर्गा स्थान उदासीन आश्रम में आज महिला मंडली के द्वारा नववर्ष पर अखिल विश्व मेंसुख-समृद्धि शांति रहे की कामना के साथ माता दरवार में नववर्ष पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने मां भगवती के दर्शन पूजन किया और काफी संख्या में दीपमालिका प्रज्ज्वलित की, मंहतजी नेआरती उतारी जहां झाल शंख ध्वनि घड़ीघंट की आवाज से जहां पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा वही जय दुर्गे जय दुर्गे,जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे।, मौके पर आश्रम के महंत डॉ मनोहर दास उदासीन ने महिला मंडली को माता की चुनरी भेंट करते हुए माता रानी से सभी श्रद्धालु भक्तों पर अपनी कृपा की बर्षा करते रहे,उन्होंने श्रद्धालु महिलाओं द्वारा हर बर्ष नववर्ष पर किए जा रहे धार्मिक अनुष्ठानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस साल का विशेष महत्व है क्योंकि इस महीने श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22जनवरी को दीपावली मनाई जाएगी।वही धार्मिक अनुष्ठान को मंदिर के पुजारी गुलशन झा ने संपन्न कराया,मौके पर छत्तीसगढ़,
अमरकंटक से पधारे महंत अमृतानंद जी महाराज मुख्य रूप से मौजूद थें।वही पाठक जी ने दुर्गा पाठ किया,मौके पर महिला मंडली की किरण देवी पुष्पा देवी राहुल की मां,मंजू शर्मा अंजू देवी सुधा देवी शकुंतला देवी इंदु देवी संजू,प्रेम प्रकाश धर्म पाल सहित अन्य मौजूद थे।
0 Comments