Translate

जयराम सरकार बनते ही राज्य गठन का उद्देश्य पूरा होगा - देवेंद्र नाथ महतो


जयराम सरकार बनते ही राज्य गठन का उद्देश्य पूरा होगा - देवेंद्र नाथ महतो
  आज दिनांक 22/11/2023 दिन बुधवार को सिल्ली विधान सभा के राहे प्रखण्ड कार्यालय में जेबीकेएसएस सक्रीय सदस्य का व्यसदेव मुंडा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न किया गया, जिसमें राहे प्रखण्ड के 9 पंचायत के सक्रीय सदस्य शामिल हुए।
    मौके पर जेबीकेएसएस केंदीय सदस्य क्रांतिकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि राज्य में कई बड़े बड़े राजनीतिक संगठन चलने के बावजूद टाईगर जयराम महतो के नेतृत्व में जेबीकेएसएस संगठन का उदय  जनता के सहयोग से हुआ है, जेबीकेएसएस संगठन को राज्य के जनता अपार विश्वास किया है,         किसी भी हाल में जनता का विश्वास टूटने नहीं देंगे। जेबीकेएसएस का विचार को दिन रात एक करके गांव गांव तक पहुंचाकर 2024 में टाईगर जयराम महतो को मुख्यमंत्री बनाकर राज्य गठन के उद्देश्य को पुरा किया जायेगा। राहे प्रखण्ड अन्तर्गत 9 पंचायत के सभी गांवों में जा जाकर संगठन को मजबूत करके जनजागरण करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, 
     बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से नवीन , सुमन , संजीव, गणेश मिर्धा, व्यास देव मुंडा, दीपक, पिंटू, दिलीप, तारकेश्वर, सुधीर, चित्तरंजन, देवनाथ, कमला, कर्ण, सुभम के आलावा अन्य सैकड़ों लोगों का अहम योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments