2024 में जयराम सरकार बनाकर अबुआ राज स्थापित करना है - देवेन्द्र नाथ महतो
आज दिनांक 21/11/2023 दिन मंगलवार को सिल्ली विधान सभा के सिल्ली प्रखण्ड के पतराहातु स्थित कार्यालय में जेबीकेएसएस संगठन विस्तार सह जन जागरण अभियान के उद्देश्य से जेबीकेएसएस बरिष्ट सक्रीय सदस्य जयराम पातर मुंडा के अध्यक्षता में बैठक किया गया, जिसका संचालन प्रकाश ने किया बैठक में सिल्ली प्रखण्ड के दवाड़ू पंचायत, लोवादाग पंचायत, बड़ा चांगडू पंचायत, पतराहातु पंचायत, बंता दक्षिणी, बंता उत्तरी पंचायत के अलावा अन्य पंचायत के जेबीकेएसएस सक्रीय सदस्य भाग लिया।
मौके पर क्रांतिकारी देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि संगठन विस्तार कर जनजागरण अभियान कार्यक्रम पर विचार रखते हुए बताया कि 2024 में टाईगर जयराम महतो का सरकार बनाकर अबुआ राज स्थापित करने में झारखंडी किसी भी प्रकार से भूल नहीं करेंगे।
मौके पर खतियानी सुमित, रंजित, खुदीराम, अनिता देवी, होलिका देवी, जयराम पातर मुंडा ने विचार रखते हुए कहा कि सम्पूर्ण झारखंड को जगाने वाला टाईगर जयराम महतो और देवेंद्र नाथ महतो को राज्य का बागडौर सौंपने के लिए सम्पूर्ण झारखंडी को एक होना होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से प्रकाश, अशोक, जितेन, सलित नायक, जयराम पातर, सोहराई, विशेश्वर, अनिता देवी, होलिका देवी, कार्तिक, के अलावा अन्य सैकड़ों लोग शामिल हुए।
0 Comments