Translate

राज्य के सभी जिलों में अनावरण सह ट्रॉफी प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

*सूचना भवन,  एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी- 2023 का जिले में अनावरण सह ट्रॉफी प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

राज्य के सभी जिलों में अनावरण सह ट्रॉफी प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,

◆ *देवघर जिले से हुई ट्रॉफी टूर की शुरुआत, 24 जिलों में प्रदर्शनी के बाद 25 अक्टूबर को लौटेगी रांची।*
*27 अक्टूबर से 05नवंबर 2023 तक खेले जाने वाले टूर्नामेंट का आयोजन रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमको जयपाल सिंह स्टेडियम में चैंपियनशिप का आयोजन होगा।*
========================
*आज दिनांक 14/10/2023 को स्थानीय गांधी मैदान, गोड्डा में उपायुक्त महोदय ,गोड्डा  श्री जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक ,गोड्डा श्री नाथू सिंह मीना के द्वारा  संयुक्त रूप से महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 के ट्रॉफी का अनावरण किया गया।*

*इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त महोदय ,गोड्डा के द्वारा बताया गया कि , ‘‘मैं इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी का अनावरण करके बेहद प्रसन्न हूं। "‘भारत जितना संभव हो सर्वश्रेष्ठ तरीके से टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा और मुझे पूरा भरोसा है कि महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 हमारी भारतीय टीम कप जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेगी ताकि नई पीढ़ी इस उपलब्धि को याद रखे।* 
*उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिले में आने वाले  खिलाड़ियों को भी  उचित सुविधाएं प्रदान कर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके, साथ ही जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित अवसर प्रदान किया जा सके।*

*उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ,गोड्डा  के द्वारा बताया गया कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है । यह हमारे राज्य के लिए  बहुत बड़ी उपलब्धि है ,कि हमारे  झारखंड राज्य में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन हो रहा है। उन्होंने समस्त हॉकी टीमों को खेल भावना के प्रति संवेदनशील रहकर हॉकी खेलने के लिए प्रेरित किया।*

*उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला खेल पदाधिकारी ,गोड्डा  के द्वारा संबोधित करते हुए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाओं को लेकर आने वाले  खिलाड़ियों को प्रेरित किया गया।*

*कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस के  सचिव श्री सुरजीत झा के द्वारा किया गया।*

*मौके पर अपर समाहर्ता ,गोड्डा श्रीमती स्मिता टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्रीमती जेसी विनीता केरकट्टा , जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ,गोड्डा श्री धीरज कुमार ठाकुर अन्य पदाधिकारीगण ,सहित स्थानीय ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे।*

Post a Comment

0 Comments