Translate

बंगाली दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा यात्रा,, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

बंगाली दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा यात्रा,, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु  
सज्जन कुमार गर्ग 
मुंगेर। जिला मुख्यालय के जमालपुर में आज विजयादशमी पर बंगाली दुर्गा महारानी की ढोल बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों बंगाली समाज की नर नारियों ने झूमते नाचते   शोभायात्रा के साथ बढ़ती रही ओर मुंगेररोड दौलतपुर तक साथ गयी, फिर मां अगले बर्ष फिर आना तबतक सुख समृद्धि की बर्षा करते रहना की कामना के साथ नम आंखों से मांदुर्गा को विदाई दी इसके उपरांत सुसज्जित रथ पर प्रतिमा को मुंगेर स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकली। गौरतलब हैं कि बंगाल की दुर्गापूजा केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अब पूरी दुनिया में मशहूर है। इसे मशहूर बनाने का सबसे बड़ा श्रेय यहां की बंगाली परंपरा को जाता है। दुर्गापूजा की विधि और आयोजन दोनों ही इसे सबसे अलग करती है। महानवमी में जहां पंडालों और मां के मंदिरों में पूजा के लिए भीड़ जुटी, वहीं कल विजयादशमी को अपनी परंपरा निभाते हुए बंगाली रिवाज में दशमी को लोग सुबह आंख खुलते ही मछली देखते हैं, फिर घर मे खीर बनाकर खाते हैं। कहते हैं कि मां की विदाई से पहले जातरा बनाया जाता है। जितरा बनाने के तरीके में यह प्रक्रिया सबसे पहले दशमी को पूरी की जाती है दुसरी ओर प्रतिमा शोभायात्रा में एस आई
सुषमा कुमारी दल-बल व मोबाइल टाइगर के जवान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालें थें।

Post a Comment

0 Comments