Translate

दुर्गा पूजा उत्हव पर श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी,,

दुर्गा पूजा उत्हव पर श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी,,                      
जमालपुर ओर ईस्ट कालोनी क्षेत्र को जोड़ने वाला रेलपुल  सूर्यास्त के बाद अंधेरे में, 
शांति पूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराई जाएगी,थानाध्यक्ष                    

सज्जन कुमार गर्ग 
जमालपुर।लौहनगरी जमालपुर में नवरात्र के दौरान गूंज रहे,या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण  संस्थिता॥ नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो  नमःके मंत्र जहां पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा आज नवरात्र पूजा के चौथे दिन  शहर में चहल-पहल बढ़ गयी हैं।दुर्गा पूजा शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के साथ साथ श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन से लेकर थाना तक में शांति समिति की बैठक आयोजित कर सभी तैयारी की रुपरेखा तय कर अलग अलग जिम्मेदारी भी सौंप दी गई हैं, वाबजूद बैठक में जमालपुर क्षेत्र की समस्या को सही ढंगसे नहीं रख पाते हैं,केई लोगों ने बताया कि पर्व त्यौहार के दौरान लोगों की समस्या बढ गई हैं ओर एक मात्र जमालपुर एवं इस्ट कालोनी को जोड़ने वाला जुबली बेल चौक स्थित रेल बड़ी पुल हैं,जो सूर्यास्त होते ही अंधेरा में डुबा रहता हैं जिस कारण राहगीरों में भय समाया रहता है और दुर्घटना की आशंकाएं भीबनीं रहती हैं बताया कि यह रेल पुल पर दुर्गा पूजाके दौरान हजारों श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहेगा,कहा कि पुल होकर डीआईजी सहित प्रशासनिक पदाधिकारी का भी आना-जाना प्रतिदिन होता है, बावजूदअंधेरे मे डुबा रहताहैयह पुल,वही पिछले दिनों सदर एसडीओ, एसडीपीओ ने स्थानीय पुलिस पदाधिकारी के साथ इस्ट कालोनी रेलवे दुर्गा स्थान इसी रेल पुल होकर गुजरे और इस्ट कालोनी दुर्गा पंडाल का जायजा लेकर इसी होकर वापस लौटे थे इस के उपरांत बड़ी दुर्गा सहित अन्य पूजा पंडाल का जायजा लिया और स्थानीय प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूजा पंडालों के निकट सब्जी फल ठेला टोटो व सड़कों पर सजी दुकानें देख नाराजगी व्यक्त करते हुए इन पर लगाम लगाने के साथ शहर की बिगड़ी ट्रोफिक व्यवस्था को सुधारने  का निर्देश देते हुए कहाकि पूजा के दौरान भी फिर आकर देखेगे,गाइडलाइन में मिले दिशा-निर्देशकाअनुपालन हो रहा हैं ना,दुसरीओर थानाघ्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न करना हम-सब की जिम्मेदारी है,उन्होंने बताया कि सुरक्षा  व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments