डुमरी उपचुनाव में इंडिया के प्रत्याशी की जीत को लेकर भाकपा माले द्वारा इसरी बाजार में जीबी मीटिंग की गई
कार्यकर्ता जीबी मीटिंग कर भाकपा माले ने डुमरी उप चुनाव में इंडिया प्रत्याशी को जिताने का किया आह्वान।
झारखंड विरोधी आजसू भाजपा को शिकस्त देने की बनी रणनीति
गिरिडीह --- भाकपा माले द्वारा आज इसरी बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक जीबी मीटिंग का आयोजन कर डुमरी उप चुनाव में इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी को जिताने के संकल्प का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचने की अपील की गई।
यहां कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी विधायक विनोद सिंह तथा पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने करते हुए कहा कि, झारखंड विरोधी आजसू-भाजपा गठबंधन को शिकस्त देकर ही झारखंड तथा देश को बचाया जा सकता है। कहा कि, झारखंडी भावनाओं के खिलाफ आजसू-भाजपा खड़ी है। कहा कि स्थानीयता नीति पर इनका असली चेहरा सामने आ चुका है। माले नेताओं ने कहा कि, हम मजबूती और ईमानदारी के साथ झारखंड और देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस लड़ाई में हर तरह से इंडिया गठबंधन के साथ खड़े हैं।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, चुनावी अभियान में हर तरह से बढ़-चढ़कर भाग लें, तथा ज्यादा-से-ज्यादा गांवों में जनसंपर्क कर झारखंड विरोधी गठबंधन आजसू-भाजपा को बेनकाब कर उसे शिकस्त देने और इंडिया प्रत्याशी को जिताने में अपनी भूमिका निभाएं।
कार्यकर्ता मीटिंग को राजेश यादव, गजेंद्र महतो, पवन महतो, मनोज पांडेय, मुस्तकिम अंसारी, सहदेव यादव आदि ने भी संबोधित किया। वहीं, मीटिंग की अध्यक्षता परमेश्वर महतो ने की और पार्टी पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कमिटी सदस्य शुवेंदु सेन मौजूद थे। उक्त के अलावा आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीताराम सिंह, राजेश सिन्हा, बरकत अली (झामुमो), नागेश्वर महतो, राजेश यादव, परमेश्वर महतो, जयंती चौधरी, पूनम महतो, मुस्तकीम अंसारी, प्रीतम महतो, विजय महतो, विनय महतो, महेंद्र महतो, दीपक कुमार, संजय कुमार, विशाल कुमार, केदार महतो, रूपलाल सोरेन, युगल महतो, भोला मंडल, रामेश्वर चौधरी, संदीप जायसवाल, पुरु महतो, गजेंद्र महतो, मनोज पांडेय, मनोज यादव, हरेंद्र सिंह, मुस्ताक अंसारी, लालमणि यादव, महेंद्र महतो, यमुना सिंह, कामेश्वर मंडल, बबलू खान, मुकेश महतो, पवन महतो, शेखर सुमन, रामेश्वर यादव, सीताराम पासवान, महेश महतो सहित अन्य मौजूद थे।
जीबी मीटिंग के बाद इसरी बाजार में एक संकल्प मार्च भी निकाला गया।
0 Comments