मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ----- डीएवी तेनुघाट में क्षेत्रीय निदेशक झारखंड जोन -जई अरूण कुमार के दिशा निर्देश में 'वन महोत्सव' का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में छात्रों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। छात्रों ने लोगों को वन संरक्षण का संदेश दिया। ‘वृक्ष ही जीवन है’ के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार उपस्थित रहें। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डीएवी स्वांग एस के शर्मा, प्राचार्य डीएवी कथारा विपिन कुमार राय एवं प्राचार्या डीएवी ललपनिया उषा राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। विधालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। डीएवी परंपरा के तहत सभी अतिथियों को तिलक लगाकर वंदन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार द्वारा वृक्षारोपण करके कार्यक्रम को शुरु किया गया। वृक्ष में राखी बांधकर सभी ने वृक्ष बचाने का संकल्प लिया। श्री कुमार ने कहा कि वन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य वृक्ष लगाकर धरती को हरी-भरी रखना है। जल, जंगल, जमीन के संरक्षण में बच्चों की भूमिका अहम हो, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वन लगाना आवश्यक है। छात्रों द्वारा वृहत स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण बड़ी बात नहीं है, बल्कि उस लगे हुए वृक्ष को बचाना बड़ी बात है। छात्रों को अपने -अपने वृक्ष की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रकृति मानव जीवन के लिए आवश्यक है लेकिन जागरूकता के अभाव में सबसे अधिक दोहन प्रकृति की होती है। इस क्षेत्र में जनजागृति पर बल देना हितकर है। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पेड़ बचाने की मुहिम में भागीदारी निभाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि संसार में सबसे ज्यादा कुठाराघात जंगलों पर हो रहा है। मनुष्य के लिए जंगल जरूरी है अगर इस क्षेत्र में गिरावट आई तो मानव समुदाय खतरे में पड़ जाएगा। विद्यालय द्वारा सामाजिक मुद्दों को उठाना एवं उसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना प्रशंसनीय है। इस अवसर पर विद्यालय के योगेन्द्र प्रताप, हलधर महतो, भास्कर कुमार, मुकुल कुमार, सुरेन्द्र तिवारी, सुधीर कुमार, असगर अली, सपन डे, राजीव कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, वंदनी महतो आदि शिक्षक -शिक्षिकाओं ने वृक्षारोपण करके कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी भूमिका निभाई।
0 Comments