दरभंगा
वहीं बैठक में दरभंगा ग्रामीण के सहायक विधुत अभियंता (राजस्व) प्रभाष चन्द्र ने सभी फ्रेंचाईजी को सुचित करते हुए कहा है की हर महिने के 10 तारीख तक दिए गए MRU को 100% बिलिंग करेंगे तब ही आप लोगों को गत माह का कमिशन दिया जाऐगा अन्यथा कमिशन पर रोक लगाते हुए वैसे फ्रेंचाईजी को हटाकर नया फ्रेंचाईजी नियुक्त किया जाऐगा।
वहीं फ्रेंचाईजी नें विधुत कार्यपालक अभियंता कुंदन कुमार के समक्ष अपने अपने क्षेत्र के बिजली नहीं मिलने व बार बार शटडाउन लेने कि बात कही। वहीं बैठक में विधुत कार्यपालक अभियंता कुंदन कुमार ने सभी कनिय विधुत अभियंता को कहा आप लोग अपने अपने विधुत आपूर्ति प्रशाखा का निरिक्षण कर इन सभी समस्याओं का निदान करें।
सिंहवाड़ा सबडिविजन के सहायक विधुत अभियंता जिकेश कुमार ने सभी फ्रेंचाईजी को हिदायत देते हुए कहा की आप लोग सुबह से क्षेत्र में निकल कर अपना अपना आईडी लौगिंग करें हेडक्वार्टर का शखत आदेश है।
बैठक में सिंहवाड़ा सबडिविजन के सहायक विधुत अभियंता जिकेश कुमार,सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक अंकेश कुमार, प्रिती प्रिया कनिय विधुत अभियंता( राजस्व),अनुराग श्रीवास्तव आईटी मैनेजर,विधुत आपूर्ति प्रशाखा सिंहवाड़ा के कनिय विधुत अभियंता रवि भूषण,विधुत आपूर्ति प्रशाखा सनहपुर के कनिय विधुत अभियंता देवेन्द्र प्रसाद,विधुत आपूर्ति प्रशाखा जाले के कनिय विधुत अभियंता शशि शेखर सिंह एवम सभी फ्रेंचाईजी उपस्थित थे।
मोहम्मद सरफराज आलम अंसारी
करंट खबर दरभंगा
0 Comments