Translate

ये शहर है अमन का,सौहार्द बिगाड़ने के मंसूबे रखने वाले असामाजिक तत्वों को लगा झटका...

ये शहर है अमन का,सौहार्द बिगाड़ने के मंसूबे रखने वाले असामाजिक तत्वों को लगा झटका...
रांची//रांची के अमन पसंद लोगों ने आपसी सौहार्द को बनाए रखते हुए हरमू बाजार मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाना में समझौता कर लिया है...मारपीट की घटना के दौरान घायल बलराम ओझा, अंजुमन इस्लामिया रांची, रांची महावीर मंडल,और समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने पूरे मामले को खत्म करने और शांत करने के लिए प्रयास किया और रंग लाई जिसके बाद दोनों पक्षों ने लिखित समझौता करते हुए मामले को रफा-दफा कर दिया..हालांकि इससे पहले रांची पुलिस ने पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें साफ देखा जा रहा था कि एक बच्ची को बचाने के चक्कर में स्कूटी सवार युवक ने खड़ी बाइक पर टक्कर मार दी थी.. जिसके बाद पूरा बवाल शुरू हो गया..हकीकत जाने के बाद दोनो पक्ष शाम को लिखित आवेदन देते हुए मामला खत्म किया इस पूरे मामले में रांची एसएसपी, सिटी एसपी, सहित अरगोड़ा थाना प्रभारी ने सूझ बूझ का परिचय दिया और राजधानी रांची ने एक बार फिर से आपसी भाईचारे और सौहार्द पूर्ण वातावरण की मिसाल पेश की गई...                                   खबर ताशफीन मुर्तजा की रिपोर्टर करंट खबर न्यूज

Post a Comment

0 Comments