Translate

अम्बा प्रसाद ने अडानी वापस जाओ की मांग को लेकर विधानसभा में दिया धरना

अम्बा प्रसाद ने अडानी वापस जाओ की मांग को लेकर विधानसभा में दिया धरना

*राँची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन सदन शुरू होने से पहले विपक्ष के कई विधायकों ने सीपीएम नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं सत्ता पक्ष से कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद भी हाथों में तख्ती लिए धरना पर बैठी नजर आयी. तख्ती में लिखा था अडानी वापस जाओ. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा बड़कागांव प्रखंड में गोंदलपुरा एक पंचायत है जिसमें अडाणी कैसे भी प्रवेश करना चाहती है। ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण नहीं चाहते कि अडाणी यहां आये फिर जबरन नहीं होना चाहिए। अडाणी फर्जी मुकदमे कर रही है इलाके में फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही है। अडाणी को वहां नहीं आने चाहिए। ग्रामीणों ने अड़ी के खिलाफ बहुत बड़ी रैली निकाली थी। लोगों पर झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं। वहां किसानों की जमीन है वह खेती करते हैं। वह जमीन नहीं देना चाहते।*

Post a Comment

0 Comments