झारखंड/ साहेबगंज
सोशल मिडिया में पिछले दिनों राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर अनवर शेख ने स्पोर्टस व्ह्रीलचेयर को लेकर अपनी समस्या रखी थी। अनवर क्रिकेट खिलाड़ी है तथा जिला और राज्य को लेकर हमेशा नेशलन स्तर पर क्रिकेट खेलते रहते है।
अनवर शेख को स्पोर्टस व्ह्रीलचेयर देते उपायुक्त
आगामी एशिया कप के लिए अनवर ने व्हील चेयर की मांग रखी जहां ज़िले के प्रबुद्ध लोग अनवर शेख के लिए आगे आए और मीडिया की मदद से इन्हें व्हील चेयर उपलब्ध कराया।
इसी संदर्भ में आज उपायुक्त राम निवास यादव द्धारा कार्यालय परिसर में ही दिव्यांग अनवर शेख को व्ह्रीलचेयर सौंपा गया साथ ही उन्हें ट्रैकसूट भी दिया।
अनवर शेख ने कहा कि सोशल मिडिया पर अपनी समस्या को लेकर बात रखी थी। उन्होने व्ह्रीलचेयर नहीं रहने से खेलने में परेशानी होती थी। इस साल दिल्ली और नेपाल खेलने जाएंगे। अनवर ने कहा कि जिन प्रबुद्ध लोगों ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के लिए मुझे फंड किया है मैं उनका आभार प्रकट करता हूं एवं उपायुक्त के हाथों व्हीलचेयर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
इसी क्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव ने भी दिव्यांग क्रिकेटर को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के लिए लोगों का धन्यवाद किया है।
वहीं जिला खेल पदाधिकारी को भी इन्हें खेल की योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया।
0 Comments