Translate

सरना झंडा अपमान को लेकर आज राजधानी रांची बंद करने का आह्वान किया गया है। सुबह से सड़कों पर बंद कराने कई संगठनों के लोग निकले।

सरना झंडा अपमान को लेकर आज राजधानी रांची बंद करने का आह्वान किया गया है। सुबह से सड़कों पर बंद कराने कई संगठनों के लोग निकले।

इसकी पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया था।

राजधानी रांची में सुबह- सुबह कई जगहों पर बंद का असर दिखा। मेन रोड, लालपुर, कोकर में ज्यादा असर नहीं दिखा,  जबकि करमटोली चौक, बाईपास रोड, कांके के बोड़ेया को जाम किया गया। बिरसा चौक में टायर जलाकर विरोध किया गया। बंद के आह्वान को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे।।                                   खबर ताशफीन मुर्तजा की रिपोर्ट करंट खबर न्यूज

Post a Comment

0 Comments