Translate

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक पथरगामा प्रखंड में ,आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय पथरगामा परिसर में संपन्न हुई ,

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक पथरगामा प्रखंड में ,आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय पथरगामा परिसर में संपन्न हुई                     , जिसकी अध्यक्षता बबीता कुमारी आनंद ने किया ।जिला अध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि मध्यान्ह भोजन योजना में कार्यरत रसोईया कर्मी का मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण जिले भर की रसोईया आक्रोशित है । ज्ञात हो कि पूरे वर्ष में रसोईया को ₹ 2000/प्रति माह की दर से मात्र 10 माह का मानदेय ₹ 20000/ मिलता है। इस वर्ष अभी तक गोड्डा जिला में रसोईया को सत्रांत 2022 -23 में मात्र ₹ 9000/ का ही भुगतान हो पाया है ।जबकि झारखंड प्रदेश के अन्य सभी जिलों में रसोईया का मानदेय का भुगतान ₹ 14000/ किया गया है । बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि एमडीएम कोषांग गोड्डा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक गोड्डा में कार्यरत विभागीय कर्मी के द्वारा समय पर रिपोर्ट नहीं देने एवं कार्य में शिथिलता व अकर्मण्यता के कारण गोड्डा जिला के रसोइया का मानदेय का भुगतान समय पर नहीं हो पाया है , जिससे जिलेभर की रसोईया आक्रोशित है ।आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 अप्रैल तक रसोईया का बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 24 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विशाल धरना सत्याग्रह का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। साथ ही जिला अध्यक्ष ने बताया कि संघ के द्वारा किए गए आंदोलनात्मक प्रयास एवं वार्ता के अनुरूप शिक्षा सचिव झारखंड सरकार ने अपने अधिसूचना संख्या 230 एवं दिनांक 1. 4. 2021 में वर्ग 1 से वर्ग 8 तक चलने वाले विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति को यथावत रखते हुए पुनर्गठन करने का निर्देश जारी किया है। इसके बावजूद सिर्फ गोड्डा जिला में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन कर कुछ विद्यालयों में संयोजिका को बिना किसी आरोप के पद से हटा दिया गया है। जबकि झारखंड सरकार के द्वारा ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है। 14 दिसंबर 2022 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, झारखंड सरकार से हुई वार्ता में 60 वर्ष तक की उम्र तक रसोईया संयोजिका को कार्य करने पर सहमति देते हुए इस पर नियमावली भी बनाने की स्वीकृति दी गई थी।लेकिन गोड्डा जिला में कुछ विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत प्रशिक्षित संयोजिका को विना किसी आरोप के कार्य से मुक्त किया गया है। इन सभी मुद्दों पर त्वरित निष्पादन नहीं किया गया तो 24 अप्रैल से महाधरना व सत्याग्रह का कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है । बैठक को भवानी देवी प्रेम लता, सोनी एवं मीरा देवी ने सम्बोधित किया।अंत में माननीय शिक्षा मंत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष भवानी देवी सहित प्रखंड कमेटी के सदस्य सहित सोनी देवी, रूकु देवी, कविता देवी , पुष्पा, बबीता देवी, साधना देवी , प्रेमलता देवी, अंजू देवी, मुन्नी बेसरा, पूजा देवी ,जानकी देवी, गायत्री देवी माता मौसमात,बिटिया सोरेन, फुल कुमारी ,प्रमिला देवी ,कमला देवी, गुड़िया देवी ,सुमन देवी, पिकु देवी, शांति देवी, निरमा ,देवी ,मीरा देवी प्रतिमा देवी, प्रतिमा देवी ,जोविता देवी बुधनी देवी ,विनोती देवी, गीता देवी, सुदामा देवी ,अरुणा देवी ,सुहागिनी मरांडी ,शीला देवी, दुलारी देवी, आदि दर्जनों रसोईया संयोजिका बैठक में उपस्थित हुई।
      
            बबीता कुमारी आनंद
                जिला अध्यक्ष
                      गोड्डा।

Post a Comment

0 Comments