Translate

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने जैक, #CBSE #ICSE बोर्ड परीक्षा 2022 में झारखण्ड राज्य के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त तथा झारखण्ड स्कूल ओलंपियाड -2022 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मान राशि देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने जैक, #CBSE #ICSE बोर्ड परीक्षा 2022 में झारखण्ड राज्य के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त तथा झारखण्ड स्कूल ओलंपियाड -2022 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मान राशि देकर सम्मानित किया।                                         प्रथम आने वाले स्टूडेंट्स को ₹3 लाख, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को ₹2 लाख एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को ₹1 लाख की सम्मान राशि प्रदान की गई। साथ ही, प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी स्टूडेंट्स को एक लैपटॉप और एक मोबाईल फोन सम्मान स्वरूप दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा योजना का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन करना है। झारखण्ड सिर्फ खनिज संपदा में ही नहीं, बल्कि बौद्धिक क्षमता में भी आगे रहने की क्षमता रखता है। अभिभावकों को भी सरकार सहयोग करने का प्रयास कर रही है, ताकि 10वीं और 12वीं के बाद की सीढ़ी के लिए उन्हें अपने बच्चों के लिए अधिक चिंता करने की जरूरत ना पड़े। साथ ही, होनहार बच्चों को मदद मिल सके। खबर ताशफीन मुर्तजा की

Post a Comment

0 Comments