*टाईगर जयराम महतो का विचार धारा को जन जन तक पहुंचाया जायेगा - देवेंद्र नाथ महतो*
आज दिनांक 3 मार्च 2023 को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का स्थापना दिवस समारोह राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में मनाया गया। वही आज राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान के ऑक्सीजन पार्क में मैं भी हंस थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें राजधानी के सैकड़ों क्रांतिकारी युवाओं ने भाग लिया।
मौके पर क्रांतिकारी देवेंद्र नाथ महतो ने युवाओं तथा प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि टाईगर जयराम के नेतृत्व में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति झारखंडियों के उचित अधिकार के लिए तथा यहां के क्षेत्रीय भाषा संस्कृति और सभ्यता बचाने के लिए लगातार संघर्ष रत है, झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति गठन के मात्र एक वर्ष में राज्य का सबसे बड़ा परिवार बन चुका है, तथा झारखंडियों के दुख दर्द तकलीफ शोषित पीड़ित वंचित लोगों का एक नई उम्मीद बन चुकी है,
साथ ही साथ ही श्री महतो ने 2016 से पूर्व वाला नियोजन को मंजूरी देने पर भारी विरोध करते हुए हेमंत सरकार पर बरसते। और कहा कि यह नियोजन नीति झारखंडी विरोधी है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ,जबरजस्ती हक मार नियोजन नीति थोपा जायेगा तो उग्र आंदोलन किया जायेगा, झारखंड के क्षेत्रीय भाषा तथा रीति रिवाज संस्कृति को जानने का अनिवार्यता को खत्म किया गया है, जो असंवैधानिक है। 60 -40 नियोजन नीति गैर झारखण्डी को झारखंड में बुलाने कर नौकरी के साथ-साथ यहां के अस्थान नेता साबित करने का एक सुलभ अवसर दिया जा रहा है, इसे हम झारखंडी छात्र द्वारा कतई स्वीकार नहीं किया जायेगा।
साथ ही उन्होंने सरकार से झारखंडी हित में संवैधानिक नियोजन नीति संयुक्त बिहार के तर्ज पर लागू करने का मांग किया, बिहार सरकार के 3 मार्च 1982 का पत्र संख्या 5014/81- 806 को इस संशोधन के साथ हुबहू अंगीकृत किया जाय कि जहां बिहार शब्द का प्रयोग किया गया हैं वहां झारखंड शब्द का प्रयोग किया जाय तथा ज़हां-जहां पटना शब्द है, वहां रांची शब्द का प्रयोग किया जाय।
ऑक्सीजन पार्क मोरहाबादी रांची में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में ऋषि, आनंद नायक, सानू महतो, लकी रामू, राकेश, अमित, पप्पू, कुणाल, मनोज कुमार, विराट महतो, कमलेश चौधरी, करम, आदि सैकड़ों क्रांतिकारी युवा मौजूद रहे!
0 Comments