Translate

सरिया के एक प्रवासी मजदूर की मुम्बई में हुई मौत, झारखण्डी एकता संघ के सहयोग से शव को गांव भेज गया


सरिया के एक प्रवासी मजदूर की मुम्बई में हुई मौत, झारखण्डी एकता संघ के सहयोग से शव को गांव भेज गया

झारखंड: गिरीडीह जिले के सरिया प्रखण्ड अंतर्गत नगर केशवारी गांव निवासी प्रवासी मजदूर भागीरथ मंडल पिता नोखलाल मंडल की मौत मुम्बई के वर्ली इलाके में काम करने के दौरान बिल्डिंग से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रवासी मजदूर भगीरथ मंडल मुम्बई के वर्ली में बिल्डिंग खाते में बतौर मिस्त्री का काम करते थे। गुरुवार 23 फरवरी 2023 की शाम काम के दौरान बिल्डिंग से गिर गए। आनन-फानन में उन्हें पास के आयुष हॉस्पिटल धारावी ले जाया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
      बताते चलें कि मृतक भगीरथ मंडल तकरीबन दो महीने पहले अपने परिवार का भरण-पोषण हेतु बतौर मजदूरी काम करने मुम्बई पहुंचा था। अपने घर मे वह एकमात्र कमाऊ सदस्य था। बगोदर भाकपा माले विधायक श्री विनोद कुमार सिंह ने तुरंत ही  सालों से मुंबई प्रवासी मजदूरों के हितार्थ काम करने वाले झारखण्डी एकता संघ के महासचिव सदरुल शेख़ से संपर्क कर मृतक के पार्थिव शरीर को गांव भेजने में सहयोग करने की अपील की, जिसपर सदरुल शेख और संघ के कोषाध्यक्ष ताज हसन अंसारी ने तुरंत ही मुम्बई में मृतक के बेटे और भाई से संपर्क कर सारी परिक्रिया पूर्ण करा कर आज दिनांक 24 फरवरी 2023 को दोपहर 1.40 min बजे की फ्लाइट से शव को रांची भेजा दिया गया।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी, संतोष कुमार, विनोद प्रसाद, फ़िरोज़ आलम, राजेन्द्र शर्मा, काशिफ उल्लाह, असगर खान, रवि प्रसाद, तौफीक अंसारी ने मृतक के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि सरकार प्रवासी मजदूरों के हित में कुछ भी पहन नहीं कर पा रही है और झारखंड प्रदेश के मजदूरों का लगातार पलायन हो रही है। झारखंड सरकार प्रवासी मजदूरों के हित के लिए प्रवासी कल्याण आयोग की अति शीघ्र गठन करें ताकि रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य जाने वाले झारखंड प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को सुरक्षा एवं सहायता मिल सके।

Post a Comment

0 Comments