Translate

*रिम्स पहुंचे विधायक इरफान अंसारी, कहा- बदहाल स्थिति से मुख्यमंत्री को कराएंगे अवगत:- ऑल इंडिया न्यूज*

*रिम्स पहुंचे विधायक इरफान अंसारी, कहा- बदहाल स्थिति से मुख्यमंत्री को कराएंगे अवगत:- ऑल इंडिया न्यूज*

*जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी आज सुबह राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स पहुंचे। वहां वह मरीजों से मिले। उनकी समस्याओं को सुना, बातचीत की। रिम्स की बदहाल स्थिति को देखकर वह काफी चिंतित हुए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में रिम्स की ऐसी हालत देखकर आश्चर्य में हूं। ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन इस चिंताजनक स्थिती से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराऊंगा। आपको बता दें कि रिम्स की स्थिति वाकई बेहद खराब है। यहां सालों भर बेड की कमी रहती है। परिजन हाथ में स्लाइन का बोतल लिए खड़े रहते हैं। कभी ट्रॉली मैन की कमी रहती है, जिसके वजह से लोगों की मौत हो जाती है। कभी लिफ्ट खराब हो जाती है जिससे लिफ्ट के अंदर ही मरीज दम तोड़ देते हैं। रिम्स की बदहाल स्थिति को लेकर हाईकोर्ट आए दिन फटकार लगाता है, लेकिन इसके बावजुद भी रिम्स की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा  है।*

*यह भी पढ़ेंः- विधायकों ने दिया मानवता का परिचय, सड़क हादसे में घायल युवक को उठाकर भेजा अस्पताल*

*घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया*

*बता दें कि इरफान अंसारी अक्सर लोगों के बीच जाकर आम जनता से मिलते हैं। उनकी समस्याओं को सुनते हैं। बीते दिन ही उन्होंने सड़क हादसे में घायल एक युवक को उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। दरअसल जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में बाइक और साइकिल सवार में टक्कर हो गई थी। जिसमें 2 लोग घायल हो गए थे। इसी बीच वहां से विधायक राजेश कच्छप, इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर जब घायलों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवा दी और घायलों की मदद करने उतर गए। बाइक सवार के सिर और हाथ में चोट लगी थी जिस वजह से वह उठ नहीं पा रहा था। तभी तीनों विधायकों ने दोनों घायलों को उठाया और स्थानीय पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया। बता दें कि विधानसभा जाने के क्रम में उनकी नजर इस दुर्घटना पर पड़ी थी*

Post a Comment

0 Comments