राँची :मुंबई -राँची हवाई जहाज में बाथरूम में सिगरेट पीते हुए पकड़ी गई युवती, गई जेल
राँची एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय नाम की युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया.बताया जाता है कि लड़की का नाम एश्वर्या राय है और जमशेदपुर की रहने वाली है। लड़की को मुंबई -राँची हवाई जहाज में चालक दल के सदस्यों ने बाथरूम में सिगरेट पीते हुए पकड़ा था। हवाई जहाज से 29 वर्षीय युवती सिगरेट पीते पकड़ा गया। राँची एयरपोर्ट पर लैंडिंग के उपरांत उक्त महिला को इंडिगो के कर्मियों के द्वारा एयरपोर्ट थाना राँची को सुपुर्द किया गया था। इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंधक के आवेदन के आधार पर उक्त महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में सिगरेट पीती पकड़ी गई लड़की जमशेदपुर की रहने वाली है.
0 Comments