Translate

ग्रामीणों ने पत्थरगटा मुखिया और सचिव के मिलीभगत से सरकार को लगा रहे हैं लाखों का चूना लगाया गंभीर आरोप।

गूंजन आनंद 

झारखंड/ पाकुड़ 

पाकुड़ जिला के नसीपुर गांव के वार्ड सदस्यों ने मुखिया एवं सचिव के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि बिना वार्ड सदस्य के सहमति से 15 वे वित्त आयोग का राशि मनमानी तरीके से नई योजनाओं को चयन करके उन योजनाओं पर राशि खर्च किया जा रहा है, जो जीपीडीपी योजनाओं के तहत E ग्राम स्वराज पोर्टल एंट्री भी नहीं है, एवं झारखंड सरकार के पंचायती राज अधिनियम का नियम उल्लंघन करके मनमानी तरीके से नई योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है, एवं वार्ड सदस्य की सर्वसम्मति नहीं लिया जाता है। एवं पंचायत सचिव द्वारा हम सभी वार्ड सदस्यों को यह बताया गया कि 15 वे वित्त आयोग का राशि खर्चा करने में वार्ड सदस्य का कोई भूमिका नहीं है। जिसके बाद हम सभी वार्ड सदस्यों ने मिलकर दिनांक 02.12.2022 को इसकी लिखित जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़ को ज्ञापन सौंपा था जिसकी कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। 

Post a Comment

0 Comments