Translate

"युवा" कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं :- मंत्री आलमगीर आलम

गोपाल शर्मा 

झारखंड/ पाकुड़ 

    पाकुड़ विधानसभा अंतर्गत विक्रमपुर में एक दिवसीय यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज प्रदेश प्रभारी दीनबंधु प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम उपस्थित हुए।


 

     इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलमगीर आलम ने कहा की "युवा" पार्टी की रीढ़ है। और पार्टी में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है उनकी भूमिका बहुत ही अहम होती है देश के युवाओं ने मोदी जी पर जो भरोसा किया, वह टूट चुका है। कांग्रेस युवाओं को रोजगार दे सकती है। हम जनता के सेवक हैं, कोई कितना भी ताकतवर हो वह हमें चुप नहीं करा सकता लोगों को इंसाफ दिलाने से हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के साथ हम सभी युवा मिलकर 2024  में यह साबित कर देंगे।

    मौके पर प्रदेश महासचिव उदय लखनवी,नलिन मिश्रा ,पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्री कुमार, साहिबगंज जिला अध्यक्ष बरकत्तुल्लाह खान,पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मनसूर आलम,अशोक दास, युवा जिला अध्यक्ष एखलाक नदीम,देबु विश्वास,यूथ प्रखंड अध्यक्ष दिलदार आलम, रबी उल इस्लाम ,अनंत लाल भगत ,निताय सरकार ,अश्वनी आनंद ,नावेद अंजुम, हीरालाल साह ,मोनीता कुमारी, संतु चौधरी सहित हजारों कार्यकर्तागण उपस्थित थे,मंच का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी शाहीन परवेज ने किया।



Post a Comment

0 Comments