![]() |
योगाचार्य भवेंद्र कुमार विद्यार्थी |
युवाओं के उज्जवल भविष्य एवं स्वर्णिम जीवन हेतु
दिव्य भारत युवा संघ (DIYA) अमरपुर शाखा के सौजन्य से
*व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम* गायत्री शक्तिपीठ गोड्डा,के द्वारा प्रत्येक रविवार विभिन्न स्थलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत आज गोड्डा जिला सदर प्रखंड अमरपुर पंचायत के सभा स्थल में व्यक्तित्व विकास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गायत्री शक्तिपीठ गोड्डा से योगाचार्य भवेंद्र कुमार विद्यार्थी ने युवाओं को अपने जीवन में किस प्रकार से सफलता प्राप्त हो याद्दाश्त शक्ति कैसे बढ़ाएं सेल्प्फ कॉन्फिडेंस सकारात्मक सोच योगा सफलता के कई प्रकार के टिप्स बताए। कार्यक्रम में विशेष रूप से किशोरावस्था के छात्र-छात्राओ ने भाग लिया।
![]() |
कार्यक्रम के अध्यक्षता उच्च विद्यालय अमरपुर के शिक्षक दिलीप कुमार व नीलकांत आर्य (सवांददाता) के द्वारा किया गया। साथ ही गांव के ग्रामीण डॉ. निर्मल कुमार मंडल, राजेश मंडल (पंचायत समिति प्रतिनिधि) संजू महतो मुखिया( प्रतिनिधि), सनेश दास वार्ड सदस्य प्रेमलाल ठाकुर, शरद मंडल, विजय मंडल, पुर्नविलास मंडल, तारेष मंडल, मणिलाल मंडल, प्रशांत मंडल, शामिल हुए और सभी ने अपना - अपना विचार दिया। गायत्री शक्ति पीठ से आये योगाचार्य ने गायत्री मंत्र, ध्यान और योगा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। गायत्री मंत्र के महत्व को बताते हुए कहा गया कि गायत्री मंत्र एक ऐसा मंत्र है जो धर्मनिरपेक्ष मंत्र है। किसी भी समुदाय के लोग इस मंत्र का जप कर सकते हैं। साथ सूरज मंडल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. निर्मल मंडल ने कहा लगातार इसका अभ्यास करने से शरीर रोगनिरोधी, स्वास्थ्य तथा स्मरण शक्ति बढ़ती है।
0 Comments