गुंजन आनंद
झारखंड/ पाकुड़
शहरकॉल पंचायत भवन के निकट जिला मुख्यालय में आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
पंचायत अध्यक्ष राजकरण तुरि ने शिबू सोरेन के तस्वीर के सामने केक काटा और गुरुजी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान पंचायत अध्यक्ष राजकरण तुरी ने कहा कि हमारे मार्गदर्शक आदरणीय ‘बाबा’ दिशोम गुरुजी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और बधाई। वर्षों का आपका अथक संघर्ष और बलिदान, आपका आशीर्वाद हमें झारखण्ड रूपी वृक्ष की जड़ों को सशक्त करने की प्रेरणा देता रहे।
मौके पर बाबू धन मुर्मू, प्रेम आशीष किशकु, मीघु हेंब्रम, सानू किशकु,मंगल सोरेन, लखन मरांडी, कालिदास मुर्मू, बरका हशदा, अभिषेक किशकु एवं अन्य मौजूद थे।
0 Comments