Translate

जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र अब 15 जनवरी तक रहेंगे बंद, केवल 01 घंटे प्रातः 11.00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराने के लिए खुलेगा केंद्र।

गोपाल शर्मा 

झारखंड/ साहेबगंज  

     जिले में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त राम निवास यादव ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि दिनांक 05.01.2023 से 08.01.2023 तक 03 से 06 वर्ष तक के बच्चों की उपस्थिति अवधि केवल 01 घंटे प्रातः 11 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया था। जिसे अब 15.01.2023 तक विस्तारित किया गया है।


     उक्त अवधि में पूर्व की भांति ही बच्चों के पठन पाठन का कार्य स्थगित रहेगा परंतु परियोजना द्वारा देय पूरक पोषण आहार आदि का वितरण सामान्य की भांति किए किया जाता रहेगा।


    इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित अन्य लाभुकों के लिए निर्धारित सभी क्रियाकलाप पूर्वक संचालित होंगे एवं आंगनबाड़ी सेविका सहायिका अपने कार्य दायित्व का निर्वहन करती रहेंगी। उपायुक्त ने कहा है कि उक्त सभी निर्देशों का संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी अनुपालन सुनिश्चित करें। 

Post a Comment

0 Comments