Translate

उधवा प्रखंड में नफरत छोड़ो भारत जोड़ो नारा के साथ पूरा उधवा गूंज उठा।

गोपाल शर्मा   
झारखंड/ साहेबगंज 
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ,भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में जगह-जगह भारत जोड़ो अभियान पर पदयात्रा कर रहे हैं. इस भारत जोड़ो यात्रा अभियान को मजबूत करने के लिए साहिबगंज जिला के उधवा प्रखंड में रविवार को इंग्लिश खेल मैदान से उधवा प्रखंड मुख्यालय +2 हाई स्कूल उधवा मैदान तक पदयात्रा किया।

इसकी शुरुआत इंगलिश मैदान में झण्डा उत्तलन कर नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो की नारे के साथ किया. इस पदयात्रा में राज्य के पाकुड़ विधानसभा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय,प्रदेश सचिव तनवीर आलम आदि शामिल हुए।

इंग्लिश खेल मैदान से फुदकीपुर, बंगालीपाड़ा, बुतलुटोला, जंगलपाड़ा, पूर्वी उधवा, उधवा चौक होते हुए उधवा हाई स्कूल मैदान तक 5 किलोमीटर तक पद यात्रा किया. पदयात्रा के बाद उधवा हाई स्कूल मैदान में बने मंच पर सभी पदाधिकारियों ने बारी बारी से सभा को संबोधित करते हुए अपनी अपनी बात रखी. इस दौरान मंच को संबोधित करते हुए सूबे के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमने उधवा को दिल के करीब में रखा है. उन्होंने सात पंचायत को जोड़ने वाली सड़क पांच सौ बीघा में पुल, कचहरी पुल से पियारपुर होते हुए प्राणपुर तथा नासघाट से प्राणपुर तक सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों को गिनाया।


Post a Comment

0 Comments