Translate

व्ययाहार नयायालय परिसर के लोक अदालत कक्ष में विधिक जागरूकता सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।

गोपाल शर्मा   

झारखंड/ साहेबगंज 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज  ने आज राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर व्ययाहार नयायालय परिसर के लोक अदालत कक्ष में विधिक जागरूकता सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।



        प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज श्री मनोज कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की अच्छी सोच रखनी चाहिये जिससे समाज में विधि का शासन कायम रहे | यहाँ उपस्थित संत जोन्स स्कूल, बीरबल कांदर, बांझी की उपस्थित छात्राओं से कहा कि मित्र होना चाहिए जो आपको सही राह पर चलने में मदद करे। आपलोगों का ध्यान अपने लक्ष्य पर होना चाहिए। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-सह विशेष नयायालय, बाल योन हिंसा के श्री बिरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह आपलोगों की तरुण उम्र बहुत ही नाजुक है आप किसी के बहकावे में न आएं। सामजिक कुरीतियों के विरुद्ध अपने अभिवाक अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ समाज को भी जागरूक करें।



       इस शिविर में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश- श्री धीरज कुमार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री प्रेम नाथ तिवारी , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार , अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्री अलोक सिंह , न्यायिक दंडाधिकारी श्री सुमित कुमार वर्मा, सिविल सर्जन रामदेव पासवान, डॉ मोहन पासवान, बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी, बाल कल्याण समिति सदस्य सुरेन्द्र नाथ तिवारी, नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार के अलवा साहिबगंज अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों ने भी प्रद्रशनी में हिस्सा लिया एवं विधिक जानकारी प्रदान की।



कार्यमक्रम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह वरीय सिविल जज श्री धर्मेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में अधिवाक्तागण, पारा विधिक स्वयंसेवक और कर्मचारीगण की अहम् भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments