![]() |
आतिश बाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता |
आज गोड्डा कारगिल चौक में कांग्रेस पार्टी जिला इकाई के द्वारा झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में झारखंड वासियों का बहुप्रतीक्षित 1932 खतियान बिल पारित होने और झारखंड में रहने वाले ओबीसी वर्ग के लिए 27 % ओबीसी आरक्षण बिल पारित होने की खुशी में जश्न मनाया गया। जिला कांग्रेस के सम्मानित जिलाध्यक्ष दिनेश यादव जी के नेतृत्व में कारगिल चौक पर आतिशबाजी और लड्डू वितरण कर और झारखंड सरकार के पक्ष में जोरदार नारा लगाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अमरेंद्र कुमार अमर ,सुमित कुमार झा, अभय जयसवाल, श्रीकांत साह, अरुण शाह, नगर अध्यक्ष साहिल मेहरा, जुगनू अली, सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments