Translate

इंसानियत फाउंडेशन के चार युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय


गुंजन आनंद 

ब्यूरो/ पाकुड़
पाकुड़ के इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों का मुख्य उद्देश्य गरीब,असहाय लोगो की सहायता करना है। ज्यादातर गरीब परिवारों मरीजों का इलाज सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पाकुड़ मे होता है किसी का परिवार से डोनेट करने वाला रहता है किसी का नहीं,उसी कमी क़ो इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य  बिना धर्म जाती क़ो देखते हुए करते है। 

रांडँगा के गर्भवती हुस्नारा बीबी का सीजर होना था O+पॉजिटिव सितापहाड़ी के एक ने डोनेट किया। दूसरा गुमानी जमालपुर के गर्भवती महिला क़ो बच्चन कुमार साहा ने O+पॉजिटिव रक्तदान किया, तीसरा महेशपुर के वृद्धा महिला की हीमोग्लोबिन बहुत कम A+पॉजिटिव रक्त की अवश्यकता थी,चांचकी के आकमाल शेख ने 6वीं बार डोनेट किया। चौथा संग्रामपुर के 5 साल के अब्दुल साईद थैलीसीमिया होने के कारण A+पॉजिटिव रक्त चापाडांगा के नियामत शेख ने तीसरी बार रक्तदान किया। सभी मरीजों के परिवार वालो ने कहा भगवान आप सबको इसी तरह लोगो की सेवा, स्वस्थ और सलामत रखे गाँव गाँव मे हमलोग भी जागरूकता अभियान का साथ जरूर देंगे। इंसानियत फाउंडेशन के युवा इसी तरह मदद करते आ रहे है,और अपना खून देकर लोगो की आगे भी मदद करते रहेंगे। अहम भूमिका -सकिल अहमद, फारुग अहसान, आसादुल मुल्ला, सलाउद्दीन, संचालक सद्दाम हुसैन कोषाध्यक्ष फरजान शेख अध्यक्ष बानिज शेख, पीयूष और नवीन कुमार का रहा है। 


Post a Comment

0 Comments