Translate

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने छठ पुजा हेतु पाकुड़ शहर के घाटों का निरीक्षण किया।


गुंजन आनंद                                                                                                                                                   
ब्यूरो/ पाकुड़ 

पाकुड़ नगर क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर विभिन्न छठ घाटों का पुनः निरीक्षण कर अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही है। 


निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा प्रत्येक छठ घाट पर गोताखोरों की टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करें, पुजा के दौरान घाटों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें, इसकी पवित्रता और स्वच्छता में कमी नहीं होनी चाहिए, बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने, घाट जाने वाले मार्ग,  और बस्तियों और कॉलोनियों में विधुत व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। इस दौरान मंत्री ने छठव्रती को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका ध्यान रखने को कहा। 
मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और छठ कमिटी के सदस्यगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments